बॉलीवुड

बिहार के इस एक्टर ने इंग्लिश ना आने की वजह से झेले थे रिजेक्शन, आज है टीवी का सुपरस्टार

Vishal Aditya Singh Birtday: बिहार के जाने-माने एक्टर विशाल सिंह का आज जन्मदिन है। विशाल ने इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। खराब इंग्लिश की वजह से बहुत सारे रिजेक्शन झेलने पड़े थे। पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। एक्टर ने सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई ।

2 min read
Jan 25, 2024
फोटो: विशाल सिंह

Vishal Aditya Singh Birthday: टीवी जगत के जाने-माने स्टार विशाल सिंह का आज यानी 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विशाल आज 36 साल के हो गए हैं। बता दें, विशाल की आरा से मुंबई तक की जर्नी बहुत मुश्किल थी। विशाल ने कभी हार नहीं मानी और सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, उनके जीवन में ऐसा समय भी आया जब ऑडिशन जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। वो एक जगह से दूसरी जगह पर ऑडिशन के लिए घंटों पैदल चलकर जाते थे। सुबह के बाद सीधे शाम को एक बार खाना खाता थे क्योंकि उनके पास पैसों की बहुत तंगी थी। इसके अलावा उन्हें खराब इंग्लिश की वजह से बहुत सारे रिजेक्शन झेलने पड़े थे।

बिहार के एथलीट
शुरूआती दौर में उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था। बिहार के विशाल एक राज्य स्तरिय एथलीट भी रह चुके हैं।अभिनेता ने खुलासा किया, एक समय पर उनके जीवन में जो कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। उससे वह इतने प्रभावित थे कि वह बिहार में अपने परिवार से मिलने भी नहीं गए। उन्होंने साझा किया कि बीबी 13 के बाद उन्होंने काम पर ध्यान केंद्रित करना खो दिया और शुरुआत में कुछ प्रोजेक्ट करने से इनकार कर दिया था।

ब्रेकअप के बाद आईं नजदीकियां
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली कभी प्यार में जीने-मरने की कसमें खाते थे। इनके प्यार की शुरूआत टीवी शो चंद्रकांता से हुई थी। लेकिन बाद में जल्द ही दोनों अपने झगड़ों के चलते अलग हो गए और फिर ये जोड़ी फिर से नहीं जम पाई। दरअसल, विशाल और मधुरिमा बिग बॉस 13 में साथ में नजर आए थे। इसमें दोनों को अपने रिश्ते को एक बार फिर से मौका देते हुए देखा गया था। इनके बीच नजदीकियां भी आई थीं। लेकिन यहां भी मामला कुछ ठीक नहीं रहा और शो में ही दूरियां आ गई थीं।

इस शो से की थी एक्टिंग की शुरूआत
विशाल ने शो चंद्रगुप्त मौर्य के साथ टीवी पर एक्टिंग शुरू करने वाले अभिनेता ने ससुराल सिमर का के बाद बेगुसराय के साथ फिक्शन शैली में कदम रखा. 2017 में, उन्होंने फंतासी श्रृंखला, चंद्रकांता - एक मायावी प्रेम गाथा में वीरेंद्र प्रताप सिंह की भूमिका निभाई. कुल्फी कुमार बाजेवाला के बाद, विशाल नच बलिए 9 में नजर आए थे। इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Published on:
25 Jan 2024 09:12 am
Also Read
View All