बॉलीवुड

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर कुछ ऐसा बोल गए विशाल डडलानी, तो लोगों ने बुरी तरह लगाई फटकार

विशाल डडलानी ने ऐ मेरे वतन के लोगों पर दी गलत जानकारी ट्विटर यूजर्स ने विशाल को बुरी तरह से किया ट्रोल विशाल के माफी मांगने पर नहीं रुका विवाद
1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 9:08 AM IST
Vishal Dadlani
Vishal Dadlani

नई दिल्ली | सिंगर और कंपोजर विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) अपनी एक गलती के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में मुंह से कुछ भी गलत निकलने के बाद वो आग की तरह वायरल हो जाता है। वैसा ही कुछ विशाल डडलानी के साथ भी हुआ है। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों गाने को लेकर लोगों को गलत जानकारी दे दी जिसके बाद लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल के हाल ही में एपिसोड में विशाल ने एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर उसकी तारीफ की और पुराना फैक्ट बताया जो गलत निकला।

दरअसल, प्रतियोगी ने ऐ मेरे वतन के लोगों गाना गाया था जिसकी तारीफ करते हुए विशाल डडलानी ने कहा कि ये गाना लता मंगेशकर ने 1947 में हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। इसके बाद से ही #DadlaniFacts ट्विटर पर ट्रेंड्र करने लगा।

एक यूजर ने लिखा- विशाल डडलानी कह रहे हैं कि ये गाना 1947 में गाया गया था जबकि चीन से लड़ाई में शहीद हुए देश के जवानों के लिए 1963 में लता मंगेशकर ने इस गाने को गाया था। ये सच बात है कि 1962 में भारत-चीन युद्ध में देश को काफी नुकसान हुआ था। देश के कई जवान शहीद हुए थे। उसके बाद 1963 में भारतीय सैनिकों की याद में प्रदीप ने इस गाने को लिखा था।

विशाल को ट्रोलिंग के बाद अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन फिर भी ट्रोलर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उन्होंने विशाल को गलत जानकारी फैलाने को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया। हालांकि विशाल भी चुप नहीं रहे उन्होंने भी लगातार ट्रोल कर रहे लोगों को खूब करारा जवाब दिया।

Published on: