बॉलीवुड

Breakup Story: ऐसा क्या किया था विवेक ओबेरॉय ने होटल के कमरें में, जो टूट गया उनका और ऐश्वर्या राय का रिश्ता

सलमान खान (Salman Khan) के विवेक ओबेराय (Vivek Oberoi) के साथ रिलेशनशिप में थी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) विवेक ओबेराय (Vivek Oberoi) को फोन कर धमकी देते थे सलमान खान (Salman Khan) विवेक की एक गलती की वजह से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) हुईं उनसे अलग

3 min read
Dec 18, 2019
विवेक ओबेरॉय की एक गलती ने तोड़ दिया उनका रिश्ता

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जो विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक है। बॉलीवुड मे लेकर हॉलीवुड तक उनकी नीली आंखों का जादू चलता है। वहीं इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय के अफेयर्स भी काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय का मोस्ट कॉन्ट्रवर्सी अफेयर था विवेक ओबेरॉय के साथ। ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर होने की वजह से विवेक ओबेरॉय का करियर तक उन्होंने बर्बाद कर लिया। वहीं इस रिश्ते की वजह से विवेक और सलमान खान के बीच के रिश्ते भी खराब हो गए।

सलमान खान (Salman Khan) के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi ) एक रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक चल नहीं सका। तो ऐसा क्या हुआ कि ऐश ने विवेक से ब्रेकअप कर लिया। साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों लगभग 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे। लेकिन सलमान के गुस्से की वजह से दोनों का रिश्ता बर्बाद हो गया। लेकिन दोनों का रिश्ता इतनी आसानी से कहां खत्म होना था।

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद 'ऐश्वर्या राय', 'विवेक ओबेरॉय' के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन दोनों का ही रिश्ता ज्यादा लंबे स्य तक नहीं चल पाया। ऐश्वर्या राय विवेक के साथ रिलेशनशिप की खबरें कहीं न कहीं सलमान को बहुत परेशान रह थे। जिसकी वजह से सलमान अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। गुस्से में आकर सलमान खान ने एश्वर्या के सेट पर जाकर काफी हंगामा किया। उनके ऐसे रवैया के चलते सलमान खान को फिल्म चलते-चलते में से निकाल दिया गया। वहीं ब्रेकअप को लेकर ऐश्वर्या ने बताया कि सलमान उन्हें ब्रेकअप के बाद भी कॉल करके काफी गलियां तक देते थे। ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि सलमान खान ने उनपर हाथ तक उठाया हुआ है। यही एक वजह थी कि वो सलमान के पास वापस नहीं जाना चाहती थी।

ऐश्वर्या को 'क्यों हो गया ना' (Kyon Ho Gaya Naa) फिल्म के दौरान विवेक ओबेरॉय से प्यार हो गया था। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देने लगी थी। वहीं ऐश्वर्या के 30वें जन्मदिन के मौके पर विवेक ओबेरॉय ने उन्हें 30 ही गिफ्ट दिए थे। विवेक के साथ रिश्ते को लेकर ऐश्वर्या ने कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन इस कपल को हमेशा साथ में ही देखा जाता था। दोनों के बीच काफी समय तक सब ठीक रहा लेकिन विवेक ओबेरॉय की एक गलती ने उनका ये रिश्ता खराब कर दिया।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि विवेक ओबेरॉय ने गुस्से में एक होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जिसमें उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या राय के साथ रिश्तों पर कई खुलासे किए। विवेक ने बताया कि उन्हें सलमान खान उन्हें फोन कर मारने की धमकी देते हैं। ये खबर मीडिया में आते ही सलमान खान और विवेक ओबेरॉय दुश्मन बन गए। लेकिन विवेक के बड़े कदम ने ऐश्वर्या के रिश्ते को खत्म कर दिया। विवेक के इस कदम के बाद ऐश्वर्या न उन से दूरी बना ली। ऐश्वर्या के साथ फिल्म मेकर्स ने भी विवेक ओबेराय को फिल्में देना बंद कर दिया। उनकी इस गलती ने उनका करियर तक खराब कर दिया।

Published on:
18 Dec 2019 02:55 pm
Also Read
View All