बॉलीवुड

Salman Khan से पंगा लेना Vivek Oberoi को पड़ा भारी, आज है अरबों के मालिक

आज विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)अपना 46वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने जा रहे हैं। साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था

2 min read
Vivek Oberoi birthday

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)इन दिनों बॉलीवुड की रंगीन दुनियां से दूरियां बनाए हुए हैं। लेकिन इसके बाद इनका नाम विवादों में आ ही जाता है। आज विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)अपना 46वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम बता रहे है ऐसी रोचक बाते जिससे आप भी है अनजान..

3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में जन्में विवेक ओबेराय को अभिनय की कला विरासत में मिली थी। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा जाना माना चेहरा है। जिनकी आवाज में एक जादू होने के साथ उनका अभिनय भी फिल्में में बेमिसाल रहता था। विवेक ओबेराय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से की थी। पहली ही फिल्म में मिली अपार सफलता के बाद उन्हें इस फिल्म के लिए 'फिल्म फेयर अवॉर्ड' से नवाजा भी गया था।

ऐश्वर्या के लिए विवेक ने किया अपना करियर बर्बाद

फिल्मों में मिल रही सफलता के बाद विवेक ओबेरॉय के पास बड़ी बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने ऐसी राह पकड़ ली जिसका असर सीधे उनके करियर पर पड़ा। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते की एक नई शुरूआत हुई थी लेकिन यह रिश्ता कुछ ही समय चलने के बाद टूट गया। ऐश्वर्या राय के टूटते दिल का सहारा उस समय विवेक ओबरॉय ही बने थे। जिसके बाद से उनकी ऐश्वर्या राय के प्रति नजदीकियां बढ़ने लगी। जहां एक ओर विवेक ऐश्वर्या के खास दोस्त बने तो वहीं दूसरी प्यार में दुखी सलमान के लिए वो दुश्मन बनकर सामने आए। सलमान खान से दुश्मनी लेने के बाद से ही विवेक का करियर बर्बाद होने लगा। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर इस बात को स्वीकारा नहीं है कि वो विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं।

प्रोडक्शन हाउस के हैं मालिक

फिल्मों में काम करने के साथ साथ विवेक ओबेरॉय ने दूसरी ओर भी अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक प्रोडक्शन हाउस डाला। जो आज के समय में 'ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट' (Oberoi Mega Entertainment) के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं विवेक की अपनी एक कंपनी है जो कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। साल 2016 में बनी इस कंपनी ने महाराष्ट्र के शाहपुर में अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट ने 15 हजार से ज्यादा परिवारों को 7 लाख, 90 हजार रुपये की कीमत में घर दिया था।

अरबों के हैं मालिक

जानकारी के मुताबिक आज के समय में विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन डॉलर यानी 1 अरब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। वहीं विवेक एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय समाज सेवा में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है।

Published on:
03 Sept 2020 03:04 pm
Also Read
View All