बॉलीवुड

पापा की फिल्मों में नहीं किया काम, यशराज के फिल्मों को ठुकराया, इंडस्ट्री में अलग है विवेक का स्वैग

Vivek Oberoi 47th Birthday: विवेक ओबेरॉय सुपरस्टार भले ही नहीं बन सके लेकिन उनके पापा सुरेश ओबेरॉय के नजर में वह आज भी सुपरस्टार हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2023, 7:48 PM IST
vivek oberoi is only star who refused to launched from film made by dad Suresh Oberoi
विवेक ओबेरॉय

Vivek Oberoi 47th Birthday: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का आज 47वां जन्मदिन है।विवेक ओबेरॉय हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होने अपने दम पर अपना बाॅलीवुड करियर तय किया हैं। 'साथिया', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले विवेक ओबेरॉय का इंडस्ट्री में अलग स्वैग है।

विवेक ओबेरॉय बड़े परदे पर शानदार शुरुआत करने के बाद अपनी शोहरत को संभाल नहीं सके और हाशिये पर पहुंच गए। विवेक ओबेरॉय सुपरस्टार भले ही नहीं बन सके लेकिन उनके पापा सुरेश ओबेरॉय के नजर में वह अब भी सुपरस्टार ही हैं।

विवेक ने नेपोटिज्म को बढ़ावा नहीं दिया
बाॅलीवुड में सभी स्टार अपने बच्चों को आज या फिर कल लाॅच तो करते ही हैं। वैसे ही सुरेश ओबेरॉय अपने बेटे विवेक ओबेरॉय को बाकी स्टारसन्स की तरह फिल्मों में लांच करने की योजना बना रहे थे। दोनों ने मिलकर स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली थी। लेकिन विवेक ने ये कह कर मना कर दिया कि उन्हें बाकी स्टारसन्स की तरह लांच होकर नेपोटिज्म को बढ़ावा नहीं देना हैं।

विवेक ओबेरॉय ने एक आम एक्टर की तरह संघर्ष करके अपनी पहली फिल्म 'कम्पनी' हासिल की थी। उन्होंने बाकी एक्टर की तरह अपना सफर तय किया है। उन्होने बाॅलीवुड में जो भी हासिल की है अपने बल पर की है। किसी जमाने में सुरेश ओबेरॉय खुद भी सुपर स्टार बनने की ख्वाहिश रखते थे।

विवेक ओबेरॉय का आज भी उपनाम सुपरस्टार है
अमिताभ बच्चन के लिए प्रकाश मेहरा की एक फिल्म ‘घुंघरू’ में लिखा रोल करने के लिए उन्होंने अपनी मूंछे भी साफ करा दी थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन वह चाहते थे कि उनका बेटा उनका सपना पूरा करे। विवेक को वह शुरू से सुपरस्टार कहकर ही बुलाते रहे हैं और बताते हैं कि घर में आज भी विवेक ओबेरॉय का उपनाम सुपरस्टार है।

विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'साथिया' की सफलता के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा इस फिल्म की हिट जोड़ी विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी को अपनी अगली फिल्म 'हम तुम' में लेना चाह रहे थे। लेकिन इस फिल्म के लिए विवेक ने काफी ज्यादा पैसो की डिमांड कर दी थी। जिसके बाद इस फिल्म से उन्हें हटाकर सैफ अली खान को ले लिया।


यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से इस वजह से हुआ ब्रेकअप, 20 साल बाद छलका विवेक का दर्द, बोले-करियर बबार्द हो गया क्योंकि...






Updated on:
3 Sep 2023, 7:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन