
वेटरन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ( vyjayanthimala ) पूरे 83 साल की हो चुकी हैं। उनका ( vyjayanthimala birthday ) जन्म 13 अगस्त, 1936 को चेन्नई के तमिलनाडु में हुआ था। वैजयंती को एक्टिंग विरासत में मिली थी। उनकी मां वसुंधरा 40 के दशक में तमिल फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। वैजयंतीमाला ( vyjayanthimala ) ने 13 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री ले ली थी। वैजयंतीमाला ना केवल जबरदस्त एक्ट्रेस हैं बल्कि मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशक राज किया। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। आइए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ सीक्रेट्स...
13 साल की उम्र में फिल्मों में ली एंट्री
वैजयंतीमाला को इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'Vazhkai' से अपना एक्टिंग कॅरियर शुरू किया था। कहा जाता है कि नेशनल स्टार बनने वाली वैजयंतीमाला पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए साउथ इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में एंट्री की। अपने डांस नंबर्स के कारण वैजयंती को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता है।
15 की उम्र में किया बॉलीवुड में डेब्यू
वैजयंतीमाला ने 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। 1951 में आई 'बहार' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद 1954 में उन्होंने 'नागिन' और 1955 में 'देवदास' में काम किया। 'देवदास' में वैजयंती ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें कॅरियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) भी मिला था। हालांकि, उन्होंने इसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। वैजयंती की मानें तो फिल्म में उनका रोल सपोर्टिंग नहीं था। देवदास के बाद वैजयंती ने 'न्यू डेल्ही', 'नया दौर', 'आशा', 'साधना' और 'मधुमती' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 'साधना' और 'मधुमती' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
सिर्फ 16 साल बड़ी थीं मां
वैजयंतीमाला की मां वसुंधरा देवी उम्र में उनसे महज 16 साल बड़ी थीं। कहा जाता है कि वैजयंती अपनी मां को नाम से ही बुलाया करती थीं। इसके अलावा, अपने पापा को वे अन्ना कहती थीं। बता दें कि अन्ना का मतलब बड़े भाई होता है।
वैजयंतीमाला को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती थीं हेमा
एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने वैजयंतीमाला को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत बताया था। हेमा मालिनी ने कहा था-'मैं वैजयंतीमाला को काफी पसंद करती हूं। मैं उन्हीं के कदमों पर चलने की कोशिश करती हूं। अधिक उम्र होने के बाद भी वह जबरदस्त डांस करती हैं।'
1968 में बसाया घर
वैजयंती माला ने साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी कर ली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, वह डांस से अपना नाता नहीं तोड़ पाई। शादी के बाद भी वैजयंतीमाला ने क्लासिकल डांस करना नहीं छोड़ा। बॉलीवुड में वह अपनी एक्टिंग के अलावा डांस की वजह से भी जानी जाती हैं।