बॉलीवुड

वाजिद खान ने ऐसे बनाया सलमान खान को ‘दबंग’, भाईजान को दिए कई हिट सॉग्स, इस फिल्म से बदली किस्मत

एक समय में सलमान खान की फिल्में तेजी से फ्लॉप हो रही थीं। तब उनके जिंदगी में 'वांटेड' आई।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 10:28 AM IST
 wajid khan salman khan
wajid khan salman khan

बॉलीवुड को साल 2020 अच्छा नहीं रहा, एक के बाद एक कलाकार का निधन हो रहा है। पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर आई है। 42 वर्षीय वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सदमें में है।

सलमान को बनाया सुपरस्टार
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। एक दौर तो ऐसा भी रहा जब वो सलमान खान की आवाज बन गए थे। दरअसल, एक समय में सलमान खान की फिल्में तेजी से फ्लॉप हो रही थीं। तब उनके जिंदगी में 'वांटेड' आई। इसके बाद सलमान ने उलट कर नहीं देखा। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने 1998 से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। उन्होंने एक्टर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1999 में साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए म्यूजिक दिया। जिसमें दीवाना तेरा, अब मुझे रात दिन और इस कदर प्यार है। जैसे सुपरहिट गाने शामिल थे। साजिद-वाजिद ने 'दंबग' के सभी पार्ट्स में म्यूजिक दिया है।

इन फिल्मों में दिए सुपरहिट सॉग्स
साजिद-वाजिद को उनके हिट म्यूजिक के चलते पूरे देश में अलग पहचान बनाई थी। दोनों ने 'दबंग 3', 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज', 'पागलपंती', 'सत्यमेव जयते', 'जुड़वा 2', 'फ्रीकी अली', 'क्या कूल हैं हम 3', 'सिंह इज ब्लिंग', 'डॉली की डोली', 'तेवर', 'दावत ए इश्क', 'बुलेट राजा', 'मैं तेरा हीरो', 'हीरोपंती', 'दबंग 2', 'सन ऑफ सरदार', 'कमाल धमाल मालामाल', 'एक था टाइगर', 'तेरी मेरी कहानी', 'राउड़ी राठौर', 'हाउसफुल 2', 'नो प्रॉब्लम', 'दबंग', 'वीर', 'वांटेड', 'वेलकम', 'पार्टनर', 'तेरे नाम', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'हैलो ब्रदर', 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव