बॉलीवुड

सलमान की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, कहा- भारत के लोग कहते थे कि मैं आतंकियों के देश से आई हूं

वरीना की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हुई
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 5:29 PM IST
WARINA HUSAAIN
WARINA HUSAAIN

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली वरिना हुसैन अफगानिस्तान को अपना घर मानती हैं। काफी अफगानियों की तरह उन्हें भी हिंदी अच्छे से समझ में आती है। हाल ही में मीडिया से एक बातचीत के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में हिंदी फिल्मों के प्रभाव के बारे में कहा, 'मैं अफगानिस्तान में कुछ समय के लिए गई थी। जब हम वहां थे तो मेरी मां उन गिनी चुनी औरतों में से थी जिन्होंने ड्राइविंग करना शुरू किया। मेरी नानी पुराने समय की कहानियां बताती थीं कि पहले अफगानिस्तान कैसा था।'

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए वरीना कहती हैं कि हर शुक्रवार को परिवार घर पर वीसीआर पर फिल्में देखा करते थे। हमारे यहां फैशन भी बॉलिवुड मूवीज से ही सीखा जाता था। आज भी लोग अफगानिस्तान में बेल बॉटम को अमिताभ बच्चन पैंट्स के नाम से जानते हैं।

अभिनेत्री आगे बताती हैं, 'मेरी नानी स्कर्ट पहन कर मेरे नाना के साथ बाइक पर घूमा करती थीं और म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी जाती थीं। लेकिन बाद में सबकुछ बदल गया। एक समय, भारत में लोग मुझसे कहते थे कि मैं आतंकियों वाले देश से आई हूं लेकिन अब चीजें बदलने लगी हैं। अब लड़कियां कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने लगी हैं। अभी अफगान हेल्थ मिनिस्टर एक महिला हैं। हालांकि अभी तक हमारा सिनेमा डिवेलप नहीं हुआ है लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है।'

बताते चले कि वरीना की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करने में नाकामयाब साबित हुई। हालांकि फिल्म में आयुष शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ