बॉलीवुड

सैफ अली खान ने सरेआम खोल दी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात, सुनकर शरम से लाल हुई करीना कपूर

सैफ अली खान जब कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन में कइ गए कामों का खुलासा करके हर किसी हैरान कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 9:46 AM IST
Saif Ali Khan Kapil sharma show
Saif Ali Khan Kapil sharma show

नई दिल्ली। सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म भूत पुलिस को लेकर काफी चर्चा में है।जिसके प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इनके साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम, और जैकलीन फर्नांडिज भी मुख्य भूमिका में हैं। अभी हाल ही सैफ अली खांन अपनी पूरी टीम के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी के ऐसे खुलासे किए है जिसको सुनने के बाद खुद करीना शर्म से लाल हो सकती हैं। इस शो का प्रसारण आने वाले शनिवार-रविवार को किया जाएगा। इसी बीच शो से जुड़ा प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान ने इस शो में अपनी बाते दिल खोलकर शेयर की। बैसे भी एक्टर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं फिर चाहे वो पर्सनल हो या समाजिक अपनी राय रख ही देते हैं। कभी-कभी अपनी ही बातो से वे खुद ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाते हैं। कपिल शर्मा के शो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कपिल ने सैफ अली खान से जो सवाल किए तो उसका जवाब भी उन्हीं के अंदाज में दिया जिन्हें सुनकर देखने वाले लोटपोट होते नजर आए।कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा कि आपने लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या किया? इसके जवाब में उन्होंने कहा- पहले लॉकडाउन में मैंने फ्रेंच और कुकिंग सीखी और दूसरे लॉकडाउन में बच्चा पैदा किया। इस तरहके जवाब को सुन खुद कपिल शर्मा हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

इसके पहले भी सैफ अली खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स बताए थे तब सैफ पत्नी करीना के चैट शो में गए थे। तब करीना ने सैफ से पूछा था- ऐसी कौन-सी चीज है जो लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में करनी चाहिए। कुछ ऐसा जो मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाए रखे? सैफ ने जवाब देते हुए कहा था- रोल प्ले। ये सुनते ही करीना शर्म से लाल हो गईं थीं सैफ ने कहा था- अपने जीवन में कुछ नया करते रहना चाहिए इससे एक ताजगी बनी रहती है। ताकि जब आप दिन के आखिर में मिले तो कुछ अलग हो।

भूत पुलिस को मिला पब्लिक का प्यार

बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान के अलावा यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में हैं।

Published on: