बॉलीवुड

जब एक पार्सल बन गया था ऐश्वर्या के लिए बड़ी मुसीबत

विदेश से आए एक पार्सल ने कभी ऐश्वर्या के लिए खड़ी कर दी बड़ी मुश्किल....

2 min read
Mar 26, 2018
Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 20 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐश की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। लेकिन एक बार ऐश के दीवाने के एक पार्सल ने उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल दिया था। दरअसल, हुआ यूं कि ऐश साल 2016 में अपनी फिल्म 'जोधा अकबर' की शूटिंग में बिजी थीं। शूटिंग जयपुर में चल रही थी। उस समय बैलार्ड पोस्ट आॅफिस में 16 किलोग्राम का एक पार्सल नीदरलैंड से आया। पार्सल पर ऐश के घर का पता लिखा था। खास बात यह थी कि उस पार्सल पर कस्टम विभाग की मुहर लगी थी। इसके साथ ही कस्टम विभाग ने ऐश को एक लेटर भी भेजा, जिसमें लिखा था कि पार्सल खुलने के समय आपका कस्टम आॅफिस में उपस्थित होना अनिवार्य है।

कस्टम विभाग ने खोला पार्सल तो उड़े गए होश
ऐश्वर्या अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं, इसलिए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उनकी गैर मौजूदगी में यह पार्सल खोला तो वे हैरान रह गए, क्योंकि इस पार्सल में कुछ इलेक्ट्रोनिक सामान और गैजेट्स थे। इसके साथ ही एक शर्ट में विदेशी मुद्रा 'यूरो' भी थी। उस समय भारत में उस विदेशी मुद्रा की कीमत करीब 13 लाख रुपए आंकी गई। ऐश्वर्या भी पार्सल में निकली चीजों के बारे में जानकर दंग रह गई थीं।

ऐश को जारी किया था नोटिस
पार्सल में विदेशी मुद्रा मिलने पर कस्टम विभाग ने ऐश्वर्या को इसकी सच्चाई बताने के लिए नोटिस जारी किया था। तो एक्ट्रेस के वकील गिरीश कुलकर्णी ने बताया कि पार्सल भेजने वाले का नाम है अविनिश्नर, लेकिन इसके साथ एक्ट्रेस ऐश की और सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि मेरी क्लाइंट पार्सल भेजने वाले इस शख्स को नहीं जानती और ना ही वे कभी उनसे मिली है। हमें नहीं पता उस शख्स ने पार्सल क्यों भेजा और किस मकसद से भेजा।

ये भी पढ़ें

मेकअप रूम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ऐसे मिलता है परफेक्ट लुक
Updated on:
26 Mar 2018 06:08 pm
Published on:
26 Mar 2018 04:18 pm
Also Read
View All