बॉलीवुड

जब Aishwarya-Hritik के Kiss पर मच गया था बवाल, ऐश ने मीडिया से कही थी ये बात

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी जिन्होंने कुछ अलग होने के चलते लोगों के बीच बवाल मचा दिया। कई बार तो इंडस्ट्री खुद भी इसे स्वीकार नहीं कर पाई। दशकों से जनता ने ऐसी फिल्में देखी जिनके सीन फिल्मी पर्दे पर बवाल ही मचा देते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 12:26 PM IST
aishwarya_rai_controversy_dhoom_2.png

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी जिन्होंने कुछ अलग होने के चलते लोगों के बीच बवाल मचा दिया। कई बार तो इंडस्ट्री खुद भी इसे स्वीकार नहीं कर पाई। दशकों से जनता ने ऐसी फिल्में देखी जिनके सीन फिल्मी पर्दे पर बवाल ही मचा देते हैं। आज हम बात कर रहे है, फ़िल्म धूम के एक सीन के बारे में जिसने काफी पब्लिसिटी गेन की थी।

बता दें, यह फ़िल्म दर्शकों के बीच 24 नवंबर 2006 में फिल्मी पर्दे पर दिखी थी। इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था।
हम बात कर रहे हैं, इसी फिल्म के एक किसिंग सीन की, जिसने खूब चर्चा बटोरी। इस सीन के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी ईमानदारी दिखाई थी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं था, इसके बारे में ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद एक इंटरव्यू के जरिए खुलासा किया था।

उन्होंने ऑनस्क्रीन किस को सहज नहीं बताते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि ऑडियंस भी मुझे ऑनस्क्रीन किस करते देख सहज नहीं होंगी। मुझे ये बात पता है पर फिर भी मैंने उस सीन को करने के लिए हां कहा, अगर मुझे इसी रास्ते पर चलना है तो पहले सिनेमा में कर ही लूं, एक इंडियन सिनेमा में, और देखते हैं अगर मेरे डाउट्स सच हैं, और ये वाकई सच निकले!

Published on: