बॉलीवुड

जब Aishwarya Rai का हुआ था Abhishek Bachchan से झगड़ा, कमरे से बाहर बिताई दो रातें

अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan)की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ियों में से एक है। लेकिन खास बात यह भी है इनके बीच जितना प्यार है उतना ही झगड़ा भी होता है।

2 min read
Sep 11, 2021
ash.jpg
Aishwarya Rai with Abhishek Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में यदि बेस्ट कपल्स की बात हो तो, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)और ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan)का नाम सबसे पहले आता है। यह बॉलीवुड का सबसे पावर कपल्स माना जाता है। जहां दुख और सुख में ये लोग एक दूसरे का साथ देते नजर आए है वहीं एश्वर्या नें भी इस घर के प्रति पूरी जिम्मेदारियों को काफी बाखूबी निभाया है। साल 2007 में इन दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद अभिषेक-ऐश्वर्या राय के बीच का प्यार हमेशा यू ही बरकरार रहा। लेकिन इनके बीच झगड़े ना हो ऐसा हो ही नही सकता। एक बार इन दोनों ने अपनी शादी के बाद का एक बेहद दिलचस्प बात साझा की थी।

वोग को दिए इंटरव्यू में इन दोनों ने यह बताया था कि शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा हमेशा होता रहता है एक बार तो ऐसा हुआ था कि अभिषेक बच्चन को दो रात कमरे से बाहर ही बितानी पड़ी थीं। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने यह बताया था किस बात को लेकर बढ़ा था इतना झगड़ा।

यह भी पढ़ें:- Abhishek Bachchan ने पत्नी ऐश्वर्या राय को कभी नहीं किया ऑनस्क्रीन KISS, एक्टर ने बताई इसके पीछे की वजह

कमरे से बाहर बिताईं दो रातें

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था, ये वाक्या है साल 2014 का है। जब उनकी टीम ने प्रो-कबड्डी लीग में जीत हासिल की थी। इस बीच वह अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग के सिलसिले में चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी गए थे। यहां पर उनकी मुलाकात यूनिवर्सिटी के फाउंडर कर्नल जेपिआर से हुई थी। जब अभिषेक उनके ऑफिस गए तो उन्होंने देखा कि जेपिआर ने अपनी सारी ट्रॉफियां जमीन के एक कोने में बिखरी पड़ी हुई थीं।

जेपिआर की बात का पड़ा प्रभाव

अभिषेक ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी ट्रॉफी को जमीन पर इसलिए रखा है क्योंकि मैं अपनी जीत को कभी भी अपने सिर पर हावी नहीं होने देना चाहता। अभिषेक बच्चन पर उनकी बात का इतना प्रभाव पड़ा,कि उन्होंने भी घर जाकर ऐश्वर्या और अपनी सभी ट्रॉफियों को जमीन पर बिखेर था। उनका पूरा कमरा ट्रॉफियों से भर गया था। इसके बाद जब ऐश्वर्या जैसे ही कमरे में आईं तो ये नजारा देखकर गुस्सा से लाल हो गईं।

ऐश्वर्या ने कमरे से कर दिया बाहर

अभिषेक बच्चन ने बताया, 'मैंने ऐश्वर्या को ट्रॉफियां जमीन पर रखने की वजह भी बताई लेकिन वो इतनी गुस्से में थी कि उन्होंने मुझे सीधे कमरे से बाहर कर दिया। ऐश्वर्या के गुस्से के कारण मुझे दो रात कमरे के बाहर हॉल में बितानी पड़ी थी।' हालांकि, बाद में दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया था। अभिषेक ऐश्वर्या का बहुत सम्मान भी करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि ऐश से शादी करने से पहले उनके अंदर आत्मविश्वास नहीं था। लेकिन ऐश्वर्या ने फिर उनके अंदर कॉन्फिडेंस जगाया। शादी के बाद उनके अंदर जिम्मेदारी का भाव आया। उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें ऐश्वर्या के लिए जीना है, उनकी केयर करनी है और उनकी रक्षा करनी है।

Published on:
11 Sept 2021 09:19 am