बॉलीवुड

मल्लिका दुआ ने अक्षय की बेटी नितारा और करीना व विद्या पर निकाली भड़ास

मल्लिका दुआ ने अक्षय की बेटी नितारा और करीना व विद्या पर निकाली भड़ास...
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2017, 1:34 PM IST
mallika dua
mallika dua

कॉमेडियन मल्लिका दुआ के पिता और पत्रकार विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए सोशल साइट पर एक पोस्ट में लिखा था कि वो अक्षय की अक्ल ठिकाने लगा देंगे। दरअसल अक्षय ने मल्लिका के साथ एक मजाक किया था, जो मल्लिका के पिता को जरा भी रास नहीं आया। उन्होंने दो वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है।

आपको बता दें कि अक्षय और मल्लिका शो ‘द ग्रैट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ को साथ में जज कर रहे हैं। शो के दौरान कंटेस्टेंट को सलेक्ट करने के दौरान घंटी बजाई जाती है और इसी बात को लेकर अक्षय ने डबल मीनिंग बात कह डाली। उस समय अक्षय कुमार का स्टेटमेंट कुछ इस तरह था- 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।' मल्लिका ने कहा,‘ये बात सुनकर मैं शॉक्ड थी, लेकिन इस बात को इग्नोर कर शूटिंग करने लगी।

चूंकि, ये मामला बेशक शांत हो जाता, लेकिन मल्लिका ने अब इस मामले में अक्षय कुमार की बेटी को घसीट लिया है। मल्लिका ने कहा है कि यदि कोई उनकी बेटी को कहता कि नितारा जी, आप बेल बजाइए मैं आपको बजाता हूं...तो क्या अक्षय को बुरा नहीं लगता। मेरे पापा को ये बात अच्छी नहीं लगी। मैंने इग्नोर किया , लेकिन पापा नहीं कर सके, क्योंकि वो एक पिता हैं।

इतना ही नहीं, मल्लिका ने ट्वीट के जरिए भड़ास निकालते हुए लिखा, क्या इस विषय पर करीना कपूर कुछ नहीं बोल सकती हैं, क्योंकि उन्होंने चमेली का किरदार निभाया है और इस विषय पर विद्या बालन अपनी बात नहीं रख सकती, क्योंकि उन्होंने डर्टी पिक्चर में काम किया है।

मल्लिका ने कहा, ये बात सिर्फ अक्षय कुमार के बारे में नहीं है ये बात उस हर बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रटी के बारे में है, जो मस्ती-मजाक के जरिए किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए पीछे नहीं हटते। यह बात हर उस व्यक्ति के बारे में है, जो साथ में काम करने वाली किसी भी लडक़ी की कमर में हाथ डालने से हिचकिचाते नहीं हैं।

बहरहाल, इस पूरे मसले पर चैनल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि ये मल्लिका और उनके पिता की ओर से शेयर की गई क्लिप दस-पंद्रह दिन पुरानी है। उन्होंने पहले इस बारे में क्यों कुछ नहीं कहा। इतने दिनों बाद इस बारे में कुछ कहना समझ से परे है।