बॉलीवुड

जब Congress को जिताने के लिए अमिताभ बच्चन को मिले थे 4 हजार ‘किसिंग वोट्स’

क्या आप जानते हैं उस किस्से के बारे में जब अमिताभ बच्चन को चुनाव में वोट्स के साथ ही साथ महिला वोटर्स ने बैलेट पेपर पर मुहर की जगह लिपिस्टिक का ठप्पा लगा दिया था।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2022, 9:48 PM IST
amitabh_bachchan

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के चुनाव की वजह से सियासी पारा काफी गर्म दिख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स का राजनीति से तगड़ा कनेक्शन रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। कुछ ने जहां सफल पारी खेली तो वहीं कुछ की पारी फ्लॉप रही। इन सितारों की लिस्ट में बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी नाम शामिल है।

आपको बता दें जया बच्चन एक सफल राजनेत्री हैं। उनके भाषण से सदन में तालिया गूंज उठती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उस किस्से के बारे में जब अमिताभ बच्चन को चुनाव में वोट्स के साथ ही साथ महिला वोटर्स ने बैलेट पेपर पर मुहर की जगह लिपिस्टिक का ठप्पा लगा दिया था। आइए आपको बताते हैं मजेदार किस्सा...

दरअसल अमिताभ बच्चन से जुड़ा ये किस्सा साल 1984 का है। 1984 के लोकसभा चुनाव में अमिताभ बच्चन, कांग्रेस की ओर से इलाहाबाद से चुनावी मैदान में उतरे थे। अमिताभ के सामने दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा थे। उस वक्त कहा जाता था कि अमिताभ बच्चन, हेमवती के सामने नहीं टिक पाएंगे और चुनाव हार जाएंगे, क्योंकि वो सिर्फ एक अभिनेता हैं, नेता नहीं... लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उस वक्त सभी हैरान रह गए थे जब अमिताभ बच्चन ने हेमवती को करीब 1 लाख 87 हजार के रिकॉर्ड मतों से हराया था। हेमवती को इस नतीजे से ऐसा सदमा लगा था कि उन्होंने कभी दोबारा चुनाव ही नहीं लड़ा और राजनीति को भी अलविदा कह दिया। अमिताभ की जीत का ये फासला और भी बड़ा होता अगर उनके 4 हजार वोट कैंसिल नहीं हुए होते।

बता दें कि अमिताभ बच्चन उस दौरान के बहुत चहेते और बड़े सितारे थे। ऐसे में उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। 'द इंडियन वायर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1984 के लोकसभा चुनाव में अमिताभ बच्चन को मिले 4000 वोट कैंसिल हुए थे, क्योंकि इलाहाबाद की महिला वोटर्स ने बैलेट पेपर पर मुहर की जगह लिपिस्टिक का ठप्पा लगा दिया था। इससे आप अमिताभ की तगड़ी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि अमिताभ का राजनीतिक सफर लंबा नहीं रहा और उन्होंने जल्दी ही राजनीति को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें बिग बी इन दिनों अपनी फिल्म झुण्ड को लेकर चर्चा में हैं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी ‘रनवे 34’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ भी कर रहे हैं जिसमें पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के पास फिलहाल ‘झुंड’, ‘गुड बाय’, ‘बटरफ्लाई’ समेत कई फिल्में हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़