बॉलीवुड

अमिताभ जब ऐश्वर्या राय पर पब्लिकली हो गए थे नाराज, कहा- आराध्या जैसा व्यवहार न करो

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सुसर और बहू से ज्यादा दोस्ताना संबंध देखने को ज्यादा मिलता है, लेकिन एक बार ऐश्वर्या खुशी में कुछ ऐसा कर बैठीं, जिससे पब्लिकली अमिताभ को उन्हें टोकना पड़ा था।
less than 1 minute read
aishwarya-rai-and-amitabh-bachchan-7258.jpg

अमिताभ बच्चन के साथ हर कोई मस्ती करता है। यहां तक कि पूर्व मिस वर्ल्ड और उनकी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन भी। एक बार अवार्ड फंक्शन में अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज शेयर कर रही थीं, इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हरकत की, जिससे अमिताभ नाराज से हो गए और ऐश्वर्या को कंट्रोल करते हुए कहा कि आराध्या की तरह व्यवहार मत करो।

बात साल 2016 की है जब किसी अवार्ड फंक्शन में अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे। ऐश्वर्या इस दौरान बेहद एक्साइटेड नजर आ रही थीं और अमिताभ के पास पहुंचते ही उन्होंने एक बच्चे की तरह उनके हाथ लगाकर पुचकारने लगीं। अवार्ड पाने की खुशी में ऐश्वर्या ये भूल गई थीं कि उनके सामने उनके ससुर हैं और वह खुशी से उनके गालों पर किस कर लीं। ऐश्वर्या को संभालते हुए अमिताभ ने कहा कि, आराध्या की तरह व्यवहार करना बंद करों। अमिताभ अपनी सीरीयस इमेज के लिए जाने जाते हैं और ऐश्वर्या के इस बचकाने व्यवहार से वह शर्म महसूस कर रहे थे।

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन में सुसर और बहू का संबंध जरूर है, लेकिन वह ऐश्वर्या को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। जया बच्चन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके परिवार को दिल से अपनाया है और वह बहुत सिंपल है। फिल्म बंटी और बबली में ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर और पति अभिषेक बच्चन संग आइटम सांग किया था, हालांकि तब उनकी शादी नहीं हुई थी।

बता दें कि फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या राय के करीब आए थे। इसेक बाद दोनों की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।

Published on:
30 Oct 2021 04:19 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो