बॉलीवुड

जब दोस्तों के कारण दो बार टाल दी थी Anil Kapoor ने अपनी शादी, जानें क्या थी वजह

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं हैं। दोनो का लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल की वजह से शुरू हुई थी। चलिए जानते हैं आखिर क्यों दो बार अनिल कपूर ने टाला था अपनी शादी

2 min read
when anil kapoor had postponed his marriage twice
when anil kapoor had postponed his marriage twice

भारतीय फिल्‍म अभिनेता अनिल कपूर अभिनेता होने के साथ ही फिल्म निर्माता भी हैं। जो कि बाॅलीवुड और हॉलीवुड फिल्‍मों में अपने अभिनय और डॉयलाग बोलने के अंदाज से भी जाने जाते हैं। अपनी शानदार अभिनय से इन्होने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दौर में ही शादी कर ली थी। चलिए जानते हैं अभिनेता के शादी से जुड़ी कुछ महत्व पूण बातें।

अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं हैं।दोनों की प्रेम कहानी एक प्रैंक कॉल की वजह से शुरू हुई थी। आपको बता दें कि, सुनीता एक मॉडल थीं और उन दिनों अनिल कपूर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए थे।ऐसे में अनील कपूर ने सुनीता से शादी करने का फैसला किया था। जिसे सुनने के बाद अनिल कपूर के घरवालों तो खुश थे लेकिन तब एक्टर के दोस्तों ने कुछ ऐसा कहा कि उन्होंने अपनी शादी ही टाल दी थी।

अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'मशाल' 1984 में रिलीज़ हुई थी।जिसके बाद अनील कपूर ने शादी का फैसला कर लिया था। लेकिन अनिल कपूर के कुछ करीबी दोस्तो ने यह कहा था कि वह अगर अपने करियर के शुरुआती दौर में शादी कर लेगे तो उनका करियर बर्बाद हो जाएंगा। जिसे सुनने के बाद अनिल कपूर घबरा गए और एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी करने से मना कर दिया था। लेकिन 19 मई 1984 को अनिल कपूर और सुनीता ने घरवालों की मंज़ूरी से शादी की थी।

आपको बता दे कि अनिल कपूर की मुलाकात जब सुनीता कपूर से हुई तो वो एक सफल मॉडल हुआ करती थी। जबकि एक्टर अनिल कपूर इंडस्ट्री में काम की तलाश की वजह से दर-दर की ठोकरें खा रहे थे।दोनों के बीच दोस्ती हो चुकी थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार का अहसास होने लगा था।

बता दे कि अनिल कपूर ने 1980 में सुनीता कपूर को डेट के लिए पूछा। दोनो ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था। इनकी शादी में दिक्कत ये थी कि सुनीता कपूर का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। काफी मान-मनौव्वल के बाद सुनीता का परिवार शादी के लिए मानाया गया। एक्टर ने 1983 में वो सात दिन से सक्सेसफुल डेब्यू कर साल 1984 में मशाल जैसी हिट फिल्म दी थी। 19 मई 1984 को अनिल कपूर और सुनीता ने घरवालों की मंज़ूरी से शादी की थी। सुनीता कपूर से शादी के बाद अनिल कपूर का फिल्मी करियर गिरने की बजाए उल्टा परवान ही चढ़ा। फिल्म स्टार ने अपने करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में दी।

Published on:
25 Feb 2022 05:10 pm