बॉलीवुड

सोनम के लिए अर्जुन कपूर ने लिया पंगा, पिटे भी और स्कूल से हुए सस्पेंड

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल में उनकी कजिन सोनम ने एक लड़के की शिकायत उनसे की। गुस्से में वह उस लड़के से झगड़ पड़े। हालांकि उस लड़के ने उनकी पिटाई कर दी। लड़के को अपशब्द कहने के चलते अर्जुन को स्कूल से भी सस्पेंड कर दिया गया।

2 min read
Jun 02, 2021
arjun_and_sonam_kapoor.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सगी बहन ही नहीं, कजिन सिस्टर्स का भी खास ख्याल रखते हैं। अपने चाचा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ भी एक्टर का खासा लगाव है। बचपन में अर्जुन अपनी बहन के लिए स्कूल में झगड़ा मोल ले लिया था। हालांकि इस झगड़े में उन्हें मार खानी पड़ी थी। यह किस्सा खुद अर्जुन ने एक बातचीत में शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है ये किस्सा:

अर्जुन को खानी पड़ी मार
दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि सोनम और वह आर्य विद्या मंदिर में साथ ही पढ़ते थे। उस वक्त वह गोल-मटोल हुआ करते थे। दोनों बहन-भाई को बास्केटबॉल खेलना अच्छा लगता था। 'एक दिन स्कूल के कुछ सीन‍ियर्स आए और सोनम से बॉल छीनकर ले गए। वे बोले कि अब खेलने का समय उनका है। सोनम मेरे पास रोते हुए आई और सीनियर्स के बारे में श‍िकायत की।' यह सुनकर अर्जुन को गुस्सा आ गया और सबक सिखाने के इरादे से उस लड़के के पास गए। जाते ही अर्जुन ने लड़के को अपशब्द कह दिए। अर्जुन के अनुसार, 'वो लड़का मुझे घूरता रहा और गालियां सुनता रहा। इसके बाद उस लड़के ने मुझे ऐसा पंच मारा कि मेरी आंख पर काला घेरा बन गया।' पिटाई होने के बाद सोनम ने अर्जुन से माफी मांगी।

अर्जुन को किया गया सस्पेंड
दरअसल, सोनम और अर्जुन को वो सीनियर नेशनल बॉक्सिंग लेवल का प्लेयर था। सोनम के कारण अर्जुन ने गलत लड़के से झगड़ा मोल लिया और पिटाई खाई। इसका परिणाम ये हुआ कि न केवल अर्जुन को डॉक्टर के पास जाना पड़ा, बल्कि उन्हें सीनियर को अपशब्द कहने के चलते सस्पेंड भी कर दिया गया। मजेदार बात ये है कि इस पिटाई के बाद अर्जुन ने सोनम से कह दिया कि आगे से वह अपना ख्याल खुद रखे।

गौरतलब है कि अर्जुन ने अपनी कजिन जान्हवी और खुशी कपूर का भी तब बहुत ख्याल रखा था, जब श्रीदेवी का निधन हो गया था। इससे पहले अर्जुन श्रीदेवी के परिवार से इतना लगाव नहीं रखते थे। लेकिन उस दौरान एक्टर ने दुख में बहनों को सपोर्ट किया और परिवार के साथ खड़े रहे।

Published on:
02 Jun 2021 09:29 pm