बॉलीवुड

जब अपने एक फैन के लिए बहुत रोए थे खिलाड़ी अक्षय कुमार, जानें क्या था पूरा मामला

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लाखों चाहने वाले हैं। अक्षय के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, अक्षय कुमार भी अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं। एक बार अक्षय का एक फैन ऐसा भी था, जिसके के लिए अक्षय खुद को रोने से रोक नहीं पाए थे।
2 min read
Sep 14, 2021
akshay_kumar.jpg
Actor Akshay Kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लाखों चाहने वाले हैं। अक्षय के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, अक्षय कुमार भी अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं। एक बार अक्षय का एक फैन ऐसा भी था, जिसके के लिए अक्षय खुद को रोने से (When Akshay Kumar cried) रोक नहीं पाए थे। चलिए जानते हैं उस फैंस और किस्से के बारे में।

जयपुर में रहना वाला मुदित नाम का एक लड़का अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन था, लेकिन मुदित को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी' नाम की बीमारी थी। ऐसे में अक्षय की फिल्म देखते ही मुदित अपनी मां से उनसे मिलने की जिद करने लगा। मुदित की मां ये सुनकर हैरान रह गई, क्योंकि उसकी ये फरमाइश पूरी करना आसान नहीं था। लेकिन मुदित की मां ने कोशिस की और कुछ सालों बाद एक फाउंडेशन से संपर्क किया, जो बच्चों की विश पूरी करती थी। उस फाउंडेशन के द्वारा मुदित की बात अक्षय कुमार तक पहुंच गई। ये बात जानते ही अपने खर्चें पर अक्षय ने मुदित और उसकी मां को मुंबई बुलाया।

इस दौरान अक्षय ने मुदित का जन्मदिन भी मनाया। इसके अलावा समय निकाल कर अक्षय मुदित से मिलने जाने लगे थे। जब मुदित की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उस समय अक्षय मुदित से फोन बात करते थे और उसका हौसला बढ़ाते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ने मुदित से वादा किया कि जयपुर में 'जॉली एलएलबी 2' के प्रमोशन के दौरान वो उससे मिलने आएंगे। लेकिन अक्षय के जयपुर पहुंचने से कुछ दिन पहले ही मुदित की मृत्यु हो गई थी। ये बात जानने के बाद बहुत रोए थे। जिसके बाद कहा गया था कि रीयल लाइफ में अक्षय को इतना दुखी कभी नहीं देखा गया था।

Updated on:
14 Sept 2021 01:52 pm
Published on:
14 Sept 2021 01:38 pm
Also Read
View All
‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!

‘हनुमान अंश’ तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है; कैंची धाम से लेकर पावरफुल हस्तियों पर प्रभाव तक, नीम करोली बाबा के दिखेंगे कई चमत्कार