बॉलीवुड

जब डांस करते वक्त रणवीर सिंह की फट गई पैंट

रणवीर सिंह काफी जोशीले एक्टर हैं। वह हमेशा उछलते-कूदते रहते हैं। लेकिन एक बार डांस करते हुए रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने उनकी इज्जत बचाई थी।
2 min read
Apr 18, 2021
ranveer_singh_deepika.jpg
ranveer singh deepika padukone

नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल कहा जाता है। दोनों कई सालों से एक साथ हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट है ही और रियल लाइफ में भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अब इस बीच दीपिका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर का एक किस्सा बता रही हैं। दीपिका ने बताया कि कैसे एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी।

डांस के दौरान फटी पैंट
रणवीर सिंह के जोशीले मिजाज़ से तो हर कोई वाकिफ है। वह हमेशा उछलते कूदते रहते हैं। ऐसे में एक बार डांस करते हुए उनका पैंट फट गया। उस वक्त दीपिका ने उनकी मदद की थी।

दीपिका ने बचाई इज्जत
दरअसल, दीपिका ने ये किस्सा 'द कपिल शर्मा' शो में बताया था। दीपिका कहती हैं, 'बार्सिलोना में एक म्यूजिक फेस्टिवल था। रणवीर ने एक लूज सा पैंट पहन रखा था और वो कुछ अजीब सा डांस स्टेप कर रहा था। तभी अचानक उसकी पैंट फट गई। तो मैंने कहा रुको। मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला। सब लोग डांस कर रहे हैं और पार्टी के बीच में मैं उसका पैंट सिल रही थी।' इसके बाद दीपिका ने पार्टी की तस्वीर भी दिखाई, जिसमें वो पैंट सिलती नजर आ रही थीं। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत
वहीं, कपिल शर्मा कहते हैं कि रणवीर सिंह लकी हसबैंड हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की शुरुआत फिल्म 'रामलीला' से हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और फिर प्यार हो गया। इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की। इस दौरान दोनों का इश्क भी परवान चढ़ रहा था। साल 2018 में दोनों इटली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। शादी के बाद अब दोनों फिल्म '83' में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी के रोल में होंगे।

Published on:
18 Apr 2021 02:34 pm