बॉलीवुड

जब ब्वॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद Deepika Padukone ने तोड़ी थी चुप्पी, चीटिंग के बाद भी इस कारण दिया था दूसरा मौका

दीपिका पादुकोण को जब रिलेशनशिप में मिला था धोखा दीपिका ने बताया था कि धोखे के बाद भी दिया था दूसरा मौका ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं दीपिका
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2021, 10:16 AM IST
Deepika Padukone
Deepika Padukone

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मंगलवार यानी 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस साल दीपिका 35 साल की हो जाएंगी। दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल आज वो अपनी जिंदगी में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बेहद ही खुश हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दीपिका की पर्सनल लाइफ पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई थी। उस दौरान दीपिका को डिप्रेशन भी झेलना पड़ा था। दीपिका खुद भी अपने डिप्रेशन पर बात करते हुए पुराने रिलेशनशिप को लेकर बात कर चुकी हैं।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर को कई सालों तक डेट किया था। दोनों की शादी की खबरें भी उड़ने लगी थीं लेकिन इसी दौरान दीपिका को रिलेशनशिप में मिल रहे धोखे के बारे में पता चला। दीपिका ने बताया था कि उसने मुझे धोखा दिया और फिर माफी मांगी। मेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल अटैचमेंट नहीं है बल्कि उसमें मेरे इमोशन्स भी जुड़े रहते हैं। मैं जब भी किसी रिश्ते में रही मैंने कभी भी धोखा नहीं दिया। अगर मुझे कोई धोखा देगा तो मैं उसके साथ क्यों रहूंगी? इससे अच्छा होगा कि मैं सिंगल रहूं और मौज करूं। लेकिन हो सकता है कि मेरी सोच की तरह हर कोई ना सोचता हो। इसीलिए मैं हर्ट होती रही।

दीपिका ने आगे कहा था कि वो मुझे चीट कर रहा था लेकिन फिर भी मैंने उसे दूसरा मौका दिया क्योंकि वो बहुत रोया। माफी मांगता रहा। लेकिन मैं पागल थी। मुझे झटका तब लगा जब मैंने उसे धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मैंने इस रिलेशनशिप को बहुत कुछ दिया था लेकिन बदले में मुझे कुछ भी नहीं मिला। मुझे इससे बाहर आने में काफी वक्त लगा। लेकिन अब मैं जब बाहर आ चुकी हूं तो कोई मुझे वहां वापस नहीं ले जा सकता। धोखा किसी भी रिश्ते का अंत होता है।

Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे