बॉलीवुड

जब इस एक्ट्रेस की वजह से आपस में भिड़ गए थे दोस्त विनोद खन्ना और धर्मेंद्र

विनोद खन्ना और धर्मेंद्र ने साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया। इस तरह धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती भी काफी पॉपुलर हो गई। ऐसे में एक दिन शाम को धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया।
3 min read
• •
Updated: 15 Dec 2021, 10:49 AM IST
When Dharmendra fight with Vinod Khanna because Amrita Singh
Dharmendra with Vinod Khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। अपने दौर के डेशिंग और हॉट धर्मेंद्र शाम होते ही बोतल खोलकर बैठ जाते थे। एक बार जब वो किसी को अपने साथ बैठने के लिए कह देते तो कोई उन्हें मना नहीं कर पाता था। धर्मेंद्र नशे में अक्सर दूसरों की बेइज्जती कर देते थे। जिसमें कई स्टार भी शामिल हैं।

दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई

ऐसा ही एक बार विनोद खन्ना के साथ हुआ था। विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में ‘मेरा गाँव मेरा देश’ से अपनी फिल्म सफर की शुरूआत की थी। वहीं, इस फिल्म में लीड एक्टर धर्मेंद्र थे। फिल्म के शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई और दोनों अक्सर साथ ही नजर आते थे।

करियर को ऊपर लाने में मदद की

धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना के करियर को ऊपर लाने में काफी मदद की। जिसके कारण विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसे मानते थे और उनकी किसी बात को मना करने से पहले हजार दफा सोचा करते थे। हालांकि पर्दे पर धर्मेंद्र से पहले लोग विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ देखना पसंद करते थे। लेकिन किसी कारण फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के बाद से विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करना बंद कर दिया।

विनोद खन्ना शामिल नहीं होते थे

इसके बाद से विनोद खन्ना और धर्मेंद्र ने साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया। इस तरह धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती भी काफी पॉपुलर हो गई। ऐसे में एक दिन शाम को धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया। उस समय वो अमृता सिंह के साथ काफी बिजी थे। अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी उन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रात को धर्म ***** अक्सर महफिल लगाकर बैठ जाते। लेकिन इसमें विनोद खन्ना शामिल नहीं होते थे क्योंकि वो अक्सर अमृता सिंह के साथ रहते थे।

इस आदत से धर्मेंद्र गुस्सा हो गए

एक बार विनोद खन्ना की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हो गए और उन्होंने अमृता सिंह को काफी भला-बुरा कह दिया। धर्मेंद्र को नशे में देख विनोद खन्ना ने बात को टाल दिया। लेकिन जब वो सुबह भी नहीं माने तो खन्ना को भी गुस्से में आ गए और अमृता के लिए धर्मेंद्र से लड़ पड़े। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया तो, वहीं विनोद ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। इस तरह दो दोस्तों को लड़ते देख वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।

Updated on:
15 Dec 2021, 10:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट