बॉलीवुड

हेमा मालिनी ने जब धर्मेंद्र के साथ काम ना करने का किया था ऐलान, कही थी ये बात

बॉलीवुड में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सदाबहार जोड़ी को हमेशा याद किया जाता है, लेकिन एक इंटरव्यू में हेमा ने यह साफ कर दिया था कि वे अब धर्मेंद्र के साथ फिल्में नहीं करेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 3:56 PM IST
 hema malini announcement
hema malini announcement

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) जो वर्तमान में बीजेपी सांसद हैं, उनके अभिनय के कायल उनके चाहने वाले आज भी उन्हें रुपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन हेमा मालिनी अब गिनी-चुनी फिल्में ही करती हैं। उनका ज्यादा ध्यान अपने लोकसभा क्षेत्र पर रहता है। बॉलीवुड में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सदाबहार जोड़ी को हमेशा याद किया जाता है, उनके फैंस आज भी दोनों को एक साथ रुपहले पर्दे पर देखना चहते हैं, लेकिन ड्रीमगर्ल इसके लिए कतई तैयार नहीं हैं। लोग हमेंशा इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।

बॉलीवुड में अगर हिट फिल्में देने वाली जोड़ी का नाम लिया जाए तो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर रहा है। रील लाइफ से हट कर रीयल लाइफ में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार की शुरुआत भी फिल्मी रही है। दोनों ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर के दौरान सन 1965 में मिले थे।

हेमा मालिनी की जब धर्मेंद्र से शादी हुई इसके बाद उन्होंने फिल्में तो कीं लेकिन बेटियों के जन्म के बाद तो उन्होंने फिल्मों की ओर रुख करना ही बंद कर दिया था। हेमा की बेटियां जब बड़ी हो गईं तब जाकर उन्होंने दोबारा फिल्मों में कदम रखा, पर फैन्स को दोबार धर्मेंद्र के साथ जोड़ी देखने को नहीं मिली। सदाबहार एक्ट्रेस हेमा ने एक इंटरव्यू में यह साफ कर दिया था कि वे अब धर्मेंद्र के साथ फिल्में नहीं करेंगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन