बॉलीवुड

संजय दत्त ने शेयर की ऐसी भावुक करने देने वाली बात, जानकर दंग रह जाएंगे आप

संजय दत्त ने शेयर की ऐसी भावुक करने देने वाली बात, जानकर दंग रह जाएंगे आप....
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 9:49 PM IST
Sanjay_Dutt
Sanjay_Dutt

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त की जिंदगी का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। आज भी संजय दत्त अपनी जिंदगी के उन दुखद पलों को याद करते हैं उनकी आंखे नम हो जाती है। वो नहीं चाहते कि उनकी दुखद जिंदगी असर उनके बच्चों पर पड़े। वो चाहते है कि उनका बेटा उनके जैसा ना बने। हाल में संजय दत्त ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एक भावुक कर देने वाली बात शेयर की।

संजय दत्त ने कहा-'जब मैं जेल में सजा काट रहा था उस समय मेरे बच्चे पत्नी मान्यता से पूछते थे मम्मी पापा कहा गए। तब मान्यता मेरे बच्चों से झूठ बोलकर मेरी सच्चाई छिपाती रहती थीं, और बच्चों से कहती थीं कि पापा शूटिंग पर गए हुए हैं।'

साथ ही संजय दत्त ने कहा कि आजकल के बच्चे भी बहुत स्मार्ट और समझदार हैं, बच्चे अकसर मान्यता से मेरे से फोन पर बात करवाने की जिद करते थे। लेकिन मान्यता उस समय ये कहकर बच्चों को टालती रहती थी कि पापा पहाड़ों पर शूटिंग करने गए हैं जिसके चलते वहां नेटवर्क नहीं आता और हमारी बात नहीं हो पाती। संजय ने बताया कि जेल में सजा काटने के दौरान उनका पूरा परिवार बहुत तकलीफ से गुजरा था।

संजय ने बताया कि जब वह जेल में सजा काट रहे थे तो उनको 15 दिन में एक बार अपने परिवार से बात करने की इजाजत थी। उसी दौरान वह अपने बच्चों से बात कर पाते थे। साथ ही संजय बताया कि उन्होंने जेल जाने से पहले मान्यता को कहा था कि कभी मेरे बच्चों को मुझसे जेल में मिलवाने नहीं लाना। क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे बच्चे मुझे कैदी की पोशाक में देखें।

बता दें कि साल 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट मामले में अवैध हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को 5 साल की जेल हुई थी। संजय दत्त ने उस वाकय को भी शेयर किया जब जेल से सजा काटकर घर लौटे थे। उन्होंने बताया कि जब मैं जेल से सजा काटकर घर आया तो मेरे बच्चों ने मुझसे पूछा कि 'पापा क्या आप जेल में थे?' बच्चों के इस सवाल पर संजय ने सच कहा और बोले-'हां मैं जेल में था लेकिन इसकी वजह मैं आपको तब बताउंगा का जब आप बड़े हो जाएंगे।'

बता दें कि इन दिनों संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूमि' के प्रमोशन में बिजी है। जेल से लौटने के बाद 'भूमि' संजय दत्त की कमबैक फिल्म है। इस फिल्म में संजय एक ऐसे पिता की भूमिका में नजर आएंगे जो अपनी बेटी के साथ हुए हादसे का बदला लेते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Updated on:
17 Sep 2017, 9:49 PM IST
Published on: