बॉलीवुड

जब बिना बुलाए शाहरुख खान के घर घुस गए थे कपिल शर्मा, बोले मेरे बेडरूम में भी घुस जाएगा क्या

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा का जादू हर जगह चल रहा है। अपने बेहतरीन सेन्स ऑफ ह्यूमर के चलते आज वो सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि बाहरी देश में भी शोज करते हैं, वजह है उनकी पॉपुलेरिटी।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 2:07 PM IST
kapil_sharma_with_shahrukh.jpg
kapil sharma with shahrukh khan

अपने कॉमेडी शो के जरिए कपिल शर्मा ने जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल कर ली है। पहले तो कुछ चुनिंदा कलाकार ही उनको जानते थे लेकिन अब इंटरटेनमेंट इंडस्टरी का शायद ही ऐसा कोई स्टार हो जो उनसे वाकिफ न हो। उनके शो की टीआरपी हमेशा ही टॉप पर रहती है और यही वजह है कि बड़े से बड़ा स्टार अपनी फिल्म या किसी प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए उनके शो पर जरूर शिरकत करता है। अब उनकी इसी पॉपुलेरिटी के चलते हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स स्पेशल में बुलाया गया था। इस कॉमेडी स्पेशल के साथ कपिल शर्मा कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं।

शो में कपिल ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा भी किया। साथ ही साथ उन्होंने किंग खान यानि कि शाहरुख खान से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह रात के 3 बजे सुपरस्टार शाहरुख खान के घर में बिना बुलाए घुस गए थे।

दरअसल कपिल ने बताया कि एक बार उनकी एक कजिन लंदन से उनसे मिलने आई थी। कजिन ने फरमाईश रखी कि उसे शाहरुख खान का घर देखना है। कपिल ने बताया कि उस वक्त उन्होंने शराब पी हुई थी। उन्होंने सोचा कि वह बाहर से घर दिखाकर ला ही सकते हैं। हालांकि जब वह मन्नत के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा वहां पार्टी चल रही थी और घर का दरवाजा खुला हुआ था, तो उन्होंने गाड़ी घर के अंदर ही ले ली।

आगे कपिल ने बताया कि वे और कजिन अंदर गए तो उन्हें गौरी खान मिलीं। गौरी अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही थीं। उन्होंने कपिल को देखा और सोचा कि शाहरुख ने उन्हें बुलाया है तो गौरी ने कपिल से कहा कि आओ शाहरुख अंदर हैं। कपिल जब दूसरे रूम में गए तो देखा शाहरुख खान डांस कर रहे थे। वह जाकर शाहरुख से मिले और अपने कजिन को भी मिलवाया।

इससे पहले कोई कुछ कहता कपिल शर्मा ने शाहरुख से कहा- सॉरी भाई, मुझे नहीं पता था पार्टी चल रही है। मैं ऐसे बिना बताए आ गया। मेरी कजिन को घर देखना था। मैंने देखा दरवाजा खुला है तो मैं चला आया। इस पर शाहरुख खान ने कपिल से कहा था- अगर मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो तू उसमें भी चला आएगा क्या। हालांकि कपिल ने कहा कि हमने उस रात शाहरुख खान के साथ खूब मस्ती की थी।

कपिल बताते हैं कि वह पार्टी के अंत तक शाहरुख के साथ नाचते रहे थे। बाद में शाहरुख ने उन्हें खाना खिलाया और उन्हें छोड़ने गाड़ी तक आए थे। बता दें कि शाहरुख खान कई बार कपिल शर्मा के शो पर शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान शाहरुख खान भी कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन