बॉलीवुड

जब Bhool Bhulaiyaa के सेट पर एक पल नहीं रुकना चाहती थी Kiara Advani, जाने ऐसा क्या हुआ था

शेरशाह' जैसी फिल्में कर खुद को साबित करने वाली कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) रिलीज हो चुकी हैं। बता दे कि इस फिल्म को दर्शको की और से काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा हैं। लेकिन इस फिल्म को शूट करते समय कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस फिल्म के सेट पर एक पल भी नहीं रहना चाहती थी।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2022, 3:23 PM IST
When Kiara Advani didn't stop a moment on the sets of Bhool Bhulaiyaa
जब Bhool Bhulaiyaa के सेट पर एक पल नहीं रुकना चाहती थी Kiara Advani, जाने ऐसा क्या हुआ था

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' दर्शकों की और से काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी अच्छी लिख रहे हैं। जिसे देख इस बात का अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह फिल्म दर्शको को काफी ज्यादा पंसद आई हैं। लेकिन इस बीच उनसे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आ गया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जा रहा हैं।

बता दे कि कहा यह जा रहा हैं कि इस फिल्म के शूटिंग के दौरान कियारा में ऐसा डर बैठ गया था कि वो एक पल के लिए भी सेट पर रुकने को तैयार नहीं थी। उन्हें इस फिल्म की शूट करते समय डर लगने लगा था। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाजमी ने किया है। उन्होंने बताया कि ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग एक सुनसान हवेली में हो रही थी। वो हवेली दिखने में इतनी डरावनी थी कि कोई वहां अकेले नहीं जाता था। इसी दौरान उन्होंने फिल्म के बाकी क्रू के साथ मिलकर कार्तिक और कियारा को डराने का प्लान बनाया।

आगे कहते हैं कि उन्हें हवेली के अंदर का एक शॉट लेना था। जिसमें कियारा और कार्तिक को कमरे में कुछ ढूंढते हुए दिखाया गया है। इससे पहले कि दोनों कमरे में दाखिल होते। उन्होंने कई लोगों को सोफे पर लिटा कर ढेर सारी चादरों से छिपा दिया था। फिर जैसे ही शॉट के दौरान वे सोफे के पास पहुंचे तो अचानक हलचल देख डर गए। लेकिन कियारा इस कदर डरी कि उनसे जितना हो सकता था, वो उतनी तेज वहां से भागी।

हालांकि उन्हें जब इस बात का पता चला तो कि यह सिर्फ एक प्रैंक था। तो फिर उनका डर भी गायब हो गया। बता दे कि इस फिल्म को दर्शको की और से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं। इस फिल्म की सफलता देख दोनो ही एक्टर काफी ज्यादा खूश हैं।

Updated on:
23 May 2022, 3:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़