बॉलीवुड

जब महेश भट्ट ने बेटी पूजा को गोद में बिठाकर किया था लिप-लॉक, कहा था- ‘शादी भी कर लेता’

सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने बेटी पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पेज पर छपा था, जिसमें पूजा अपने पापा को ही स्मूच करती दिखी थीं।

3 min read

बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) अपनी हॉरर और बोल्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें 'मर्डर', 'जिस्म', 'जुर्म', 'राज़', 'मिसगाइडेड', 'वो लम्हे', 'चाहत' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। यहां तक कि, महेश भट्ट अक्सर अपनी बोल्ड फिल्मों को लेकर विवादों से भी घिरे रहते हैं। यही नहीं, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। अगर महेश भट्ट की शादी की बात करें, तो उन्होंने पहली शादी अपनी लेडीलव किरण भट्ट से की थी।

जिन्हें शादी के पहले लॉरेन ब्राइट के नाम से जाना जाता था। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए, राहुल भट्ट और पूजा भट्ट। रिपोर्ट की मानें तो, शादी के तुरंत बाद महेश का परवीन बाबी के साथ अफेयर चालू हो गया था, जो 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं। इसका परिणाम यह हुआ कि, महेश के सुखी वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचने लगी थी। इसके बाद महेश और किरण ने अपने रास्ते अलग कर लिए। बाद में फिल्म निर्माता ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी कर ली थी।

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की बात की जाए, तो विवादों के मामले में वह भी अपने पिता से पीछे नहीं हैं। पूजा ने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 90 के दशक में पूजा का नाम काफी पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गया था। वह फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कभी नहीं हिचकिचाती थीं और हमेशा अपने जमाने की दूसरी एक्ट्रेसेस से एक कदम आगे रहती थीं। पर हद तो तब हो गई, जब पिता महेश के साथ उनका लिप-लॉक वाला फोटोशूट सामने आया। इससे बॉलीवुड जगत में हंगामा मचा गया। इस तस्वीर ने महेश भट्ट और पूजा भट्ट को विवादों की लिस्ट में टॉप पर ला दिया था।

पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने एक स्टारडम मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था। तस्वीरों में महेश भट्ट बेटी पूजा संग बोल्ड पोज देते हुए दिखाई दिए। फोटो में पूजा पापा महेश की गोद में बैठी हुई दिखाई दीं। वहीं महेश भट्ट उन्हें किस करते हुए नज़र आए। जब पब्लिक डोमेन में महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt ) और पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt ) की यह तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि महेश भट्ट ने अपनी सगी जवान बेटी को ‘लीप टू लीप किस’ कर डाला। जिस पर खूब विवाद छिड़ गया था। फोटो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महेश भट्ट को मामला शांत करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस तक बुलानी पड़ी। हालांकि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महेश भट्ट ने मामले को शांत करने के लिए बुलाई थी, लेकिन उनके बयान ने मामले में घी का काम कर डाला। महेश भट्ट ने भरी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘पूजा यदि मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ बस उनका यह बयान उन्हें फंसा गया। इसके बाद फोटो से शुरू हुआ ये तमाशा और भी आगे बढ़ गया। अपने इस अजीबोगरीब बयान पर सफाई देते हुए बाद में महेश भट्ट ने बताया था कि ‘जब पूजा भट्ट संग उनकी तस्वीर वायरल हुई। तो वह डिप्रेशन में चली गई थीं। बस इसी डिप्रेशन की वजह से उन्होने पूजा के साथ शादी करने जैसा बयान दे दिया था।’

बता दें कि महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद लॉरेन ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट कर लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। हालांकि ये शादी लंबे समय तक नहीं चली और दोनों अलग हो गए। बता दें कि पूजा भट्ट का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनके दादा जी नानाभाई भट्ट उनके चाचा मुकेश भट्ट के साथ विशेष फिल्म्स के को-फाउंडर हैं। विशेष फिल्म्स भट्ट परिवार का ही प्रोडक्शन हाउस है। आलिया के अलावा पूजा की एक और स्टेप सिस्टर हैं, शाहीन भट्ट। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम राहुल भट्ट है। पूजा के कजिन इमरान हाशमी, विक्रम भट्ट और मोहित सूरी भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

Updated on:
19 Apr 2022 11:03 am
Published on:
19 Apr 2022 11:00 am
Also Read
View All