scriptaparichit fame actor vikram know intresting fact | कलेक्टर का बेटा जो बन गया सुपर स्टार, अब सलमान खान तक करते हैं कॉपी | Patrika News

कलेक्टर का बेटा जो बन गया सुपर स्टार, अब सलमान खान तक करते हैं कॉपी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2022 05:01:27 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

विक्रम का असली नाम कैनेडी जॉन विक्टर है, विक्रम ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु मूवीज से की थी। उनकी पहली ही फिल्म से उन्हें हर कोई पहचानने लगा था।

vikram
साउथ सिनेमा में कई ऐसे बड़े कलाकार हैं जो सिनेमा जगत में राज करते हैं। इन कलाकारों में एक नाम जरूर आता है। टॉलीवुड के जाने माने एक्टर विक्रम को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते है। इतना ही नहीं विक्रम ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग के माध्यम से अपने फैंस का दिल जीतने का प्रयास किया है। और वह हमेशा ही इस प्रयास में कामयाब भी हुए है। हिन्दी सिनेमा में लोग उनको ‘अपरिचित’ के नाम से ज्यादा जानते हैं। इस फिल्म ने ऐसी धूम मचा दी थी कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों के लोग विक्रम को इसी नाम से पुकारने लगे थे। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। आखिर कैसे एक सब कलेक्टर का बेटा फिल्मी हीरो बन गया। वैसे आपको बता दें कि विक्रम की एक मूवी की कॉपी कर सलमान खान भी बॉलीवुड में छा गये थे। चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.