बॉलीवुड

Abhishek Bachchan ने पत्नी ऐश्वर्या राय को कभी नहीं किया ऑनस्क्रीन KISS, एक्टर ने बताई इसके पीछे की वजह

अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड में एक अच्छे कपल के रूप में पहचाने जाते है। इनका रोमांस भले ही खुलेआम देखने को ना मिला हो लेकिन इनके बीच का प्यार हर कोई इन्हे देखकर महसूस कर सकता है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 9:21 PM IST
Aishwarya-Abhishek
Aishwarya-Abhishek

नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को हर कोई बेहद ही पसंद करता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भले ही फिल्मों में रोमांस भले ही कम किया हो, लेकिन रियल लाइफ में इनके बीच का प्यार हर पल एक साथ रहते हुए देखा जा सकता है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल साल 2007 को एक-दूसरे से शादी की थी। इन दोनों की शादी काफी लंबे समय तक चर्चा में रही थी। शादी के दो साल 2009 में यह जोड़ी अभिषेक ओपरा विनफ्रे के शो में नजर आई थी। उस दौरान द ओपरा विनफ्रे शो में पूछे गए सवाल का तड़ाकेदार जवाब देकर अभिषेक काफी सुर्खियों में रहे थे क्योकि उस दौरान दोनों से ना केवल फिल्मी करियर से जुड़े सवाल पूछे गए थे बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी बाते की गई थी। इस दौरान ओपरा विनफ्रे ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें कभी ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया है।

ओपरा विनफ्रे ने फिर से अभिषेक बच्चन से पूछा था, 'मैं समझती हूं कि आप कैमरे के सामने कभी किस नहीं करते हो।' अभिषेक बच्चन उनके सवाल पर थोड़ी देर रुकते है जिसके बाद ऐश्वर्या अभिषेक की तरफ झुकी और बोली, "आगे बोलो बेबी" जिसके बाद अभिषेक उनके गाल पर किस देते ओपरा विनफ्रे को बताते है कि, ' यह सब चीजे पश्चिम में यह खुले तौर पर होती है। इसको यहां स्वीकारा भी जाता है लेकिन हमारे यहां इसकी आवश्यकता नहीं है।'

अभिषेक आगे कहते हैं, 'सवाल यह नहीं है कि इन चीजों को आगे स्वीकारा जाएगा या नहीं, लेकिन हम इसकी जरूरत महसूस नहीं करते। जिस तरह से बेस्टर्न की फिल्मों में जब हम कोई सीन में लड़के लड़कियों से मिलते हैं, उन्हें प्यार होता है, तो वो अपने प्यार का इजहार किस देकर करते हैं। लेकिन भारत में इसे जाहिर करने के लिेए एक गाना होता है। उसमें ये सारे इंटिमेट मोमेंट्स होते हैं, और फिर होता है कट, आप पहाड़ों के बीच होते हैं, नाचते-गाते हुए।'

इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने इस शो में और भी कई खुलासे किए थे जो काफी लंबे समय तक चर्चा में बने रहे। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साथ मिलकर 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ न कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2' और 'रावण' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

Published on: