बॉलीवुड

जब हेमा मालिनी संग शादी पर धर्मेंद्र की पहली पत्नी का छलका दर्द, कहा था- मैं तो ऐसा कभी ना करती

सनी देओल (Sunny Deol) के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने दो शादियां की हैं। पहली शादी प्रकाश कौर के बाद 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी (Hema Malini) से ब्याह रचा लिया था।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2022, 4:14 PM IST
hema_malini.jpg

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी के किस्से हम सभी लोगों ने सुने ही हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी बड़ी दिलचस्प रही है। शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि हिंदी सिनेमा के असली ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी से शादी धर्म और नाम बदलकर की थी। इंडस्ट्री में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। वहीं, काफी लोग धर्मेंद्र के इस फैसले से एक्टर की पहली वाइफ प्रकाश कौर और उनकी फैमिली के झेले गए दर्द से आज भी अनजान हैं। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जिन्हें धरम सिंह देओल के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपने एक्टिंग के दिनों में खूब स्टारडम एन्जॉय किया। वो 70 का दशक था, जब हेमा मालिनी की खूबसूरती ने एक्टर को उनका दीवाना बना दिया था।

हालांकि, उस दौरान एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे भी थे। आइए आपको बताते हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में। ख़बरों की मानें तो हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र अपनी पहली वाइफ प्रकाश कौर को तलाक देना चाहते थे लेकिन वे नहीं मानीं।

धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी कर ली, तो इस विषय में काफी चर्चा भी होती रहती है। मगर धर्मेंद्र का परिवार कभी भी इस पर बात नहीं करता है परंतु धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक बार जरूर एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में चर्चा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र की दूसरी शादी की बात से उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर काफी खफा हो गई थीं। प्रकाश कौर ने एक बार किसी इंटरव्यू में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी पर खुलकर बात की थी।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ी ही बेबाकी से हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र भले ही एक अच्छे पति साबित नहीं हो सके लेकिन वह एक अच्छे पिता जरूर हैं। प्रकाश कौर ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए यह बताया था कि धर्मेंद्र अपने बच्चों के लिए हर हाल में समय जरूर निकालते हैं। प्रकाश कौर की बात से तो एक बात साफ थी कि उनके मन में धरम ***** की दूसरी शादी को लेकर नाराजगी जरूरी थी। इसी इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने यह भी कहा था कि उन्हें हेमा मालिनी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन यदि वह उनकी जगह होती तो ऐसा कभी नहीं करतीं।

बता दें कि हेमा मालिनी से शादी के बाद भी धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों का साथ नहीं छोड़ा। वह अब भी पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। वहीं हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र ने तय कर लिया था कि दोनों परिवारों को एक दूसरे से अलग रखना है ताकि किसी भी तरह से कोई मनमुटाव या विवाद की स्थिति ना पैदा हो।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़