बॉलीवुड

जब पति निक जोनस और मां संग सिगरेट पीते हुए नज़र आईं थीं प्रियंका चोपड़ा, ट्रोलर्स ने लगा दी थी क्लास

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने खास अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अक्सर प्रिंयका को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले प्रियंका की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वो मां और पति संग सिगरेट पीते हुए नज़र आई थीं। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी।  
2 min read
When Priyanka Chopra Smokes Cigarette Users Trolled Her
,When Priyanka Chopra Smokes Cigarette Users Trolled Her

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि अपने काम से विदेशों में भी अपना लोहा मनवाया है। प्रियंका का हर अंदाज उनके फैंस का दिल जीता लेता है। उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं अक्सर प्रियंका को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि प्रियंका को उनके आउटफिट्स और मेकअप को लेकर खूब ट्रोल भी किया गया। वहीं एक बार जब प्रियंका अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ मियामी घूमने गई थीं। तो उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। जानें क्या था उस तस्वीर में ऐसा।

पति और मां संग सिगरेट पीते हुए दिखीं थीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए मियामी में छुट्टियां मनाने गई थीं। मियामी में प्रियंका संग उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा भी गए थे। मियामी में एन्जॉय करते हुए प्रिंयका की कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं। जिसमें प्रियंका का अंदाज देख उनके फैंस उनके दीवाने हो गए थे। इन्ही तस्वीरों के बीच प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आईं।

जिसमें वो समंदर के बीच नाव पर पति निक जोनस और मां मुध चोपड़ा संग सिगरेट के कश लगाती हुईं नज़र आईं। तस्वीर में मां मुध चोपड़ा और निक जोनस के हाथों में भी सिगार थी। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई।

ट्रोलर्स ने लगाई थी क्लास

लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रिंयका चोपड़ा का खूब मज़ाक बनाया। यही नहीं लोगों ने प्रियंका के अस्थमा की बीमारी पर भी कई सवाल उठाए थे। प्रिंयका ने खुद ही अपने अस्थमा के बारें में लोगों बताया था। ऐसे में उन्हें सिगरेट पीते हुए देख यूजर्स ने पूछ ही डाला था कि 'अस्थमा वाला मरीज सिगरेट पी सकता है?' यही नहीं यूजर्स ने प्रियंका को सलाह भी दी थी कि अस्थमा के लोगों के लिए सिगरेट पीना कितना घातक है। इस बीच कई सेलेब्स प्रिंयका को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए थे।

हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नज़र

आपको बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की है। साथ ही प्रियंका ने अपनी किताब भी लॉन्च की है। कुछ समय पहले प्रिंयका 'द वाइट टाइगर' में एक्टर राजकुमार राव के साथ नज़र आई थीं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यही नहीं कोरोना काल में विदेश में रहते हुए भी एक्ट्रेस ने देश की मदद की थी। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका खूब एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Published on:
10 Aug 2021 11:40 am