प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 2000 में ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने दो ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह काफी अनकम्फर्टेबल थीं। उनकी एक ड्रेस पर टेप चिपकाई गई थी। लेकिन जैसे ही वह स्टेज पर पहुंची खिंचाव की वजह से उनकी वह टेप खुल गई। उस दौरान प्रियंका ने समझदारी दिखते हुए नमस्ते का पोज बना लिया। उन्होंने बताया कि उनके पोज को देखकर सभी को ऐसा लग रहा था कि वह सबको नमस्ते कर रही हैं,लेकिन असलियत यह थी कि वह अपनी ड्रेस को संभालने की कोशिश कर रही थीं।