बॉलीवुड

2 साल बाद प्रियंका का खुलासा, बताया क्यों की 10 छोटे निक से शादी, उम्र को लेकर हुई थी ट्रोल

शादी के 2 साल बाद प्रियंक ने खुलासा कि लोगों ने हमारे बारे में कई गलत बातें की। मुझे ये सुनकर हैरानी हुई।

2 min read
May 21, 2020
Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे रिलेशनशिप के बाद निक जोनस से शादी की। प्रियंका और निक के बीच की उम्र के फायले को लेकर लोगों ने खूब मजाक बनाया था। लोगों की इस हरकत से एक्ट्रेस काफी नाराज हुई थी। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह खुद से 10 साल छोटे सिंगर पति निक जोनस से शादी को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि खुद से उतने छोटे निक से शादी क्यों रचाई थी।

शादी के 2 साल बाद प्रियंक ने खुलासा कि लोगों ने हमारे बारे में कई गलत बातें की। मुझे ये सुनकर हैरानी हुई। जब कोई बड़ी उम्र का पुरुष खुद से कम उम्र की लड़की से शादी करता है या डेट करता है तो उसे तो कोई कुछ नहीं कहता है। ये जेंडर के साथ भेदभाव क्यों है? कई बार तो मैं ये सब सुनकर परेशान भी हो जाती हूं। प्रियंका ने एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारी बातों को क्लियर किया।

उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि उन्होंने अमरीकन पॉप सिंगर निक जोनस को उनके सॉन्ग 'क्लोज' के वीडियो को देखने के बाद डेट करने का फैसला किया था। इस सॉन्ग में उनको निक इतने हॉट लगे कि उन्होंने उनको अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र के फासले से जब उन्हें और निक को दिक्कत नहीं तो कोई और क्या सोचता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

आपको यह बता दें कि दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर दोनों जमकर ट्रोल भी हुए थे। केवल इतना ही नहीं दोनों का मजाक उड़ाते हुए कई मीम्स भी बनें थे। इन दिनों कोरोना के चलते प्रियंका, पति के साथ क्वारंटाइन है और ससुराल में फैमिली के साथ वक्त बिता रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स है। वह जल्द 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आने वाली हैं।

Published on:
21 May 2020 09:22 am
Also Read
View All