बॉलीवुड

रेप सीन के दौरान जीनत अमान के साथ इस मशहूर एक्टर ने कर दिया था ये काम, हो गई थी बुरी हालत

फिल्म के एक सीन में जीनत का रेप करना था लेकिन एक्टर इस सीन की शूटिंग के वक्त बहुत घबराए हुए थे, इसके बाद ...
2 min read
Nov 18, 2019
_zeenat_aman_in_insaf_ka_tarazu.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब सबसे खूबसूरत अभिनेत्री का नाम आता है तो पहले नंबर पर लोग जीनत अमान को याद करने लगते हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ जीनत का नाम हिंदी सिनेमा में एक बदलाव लाने वाली अभिनेत्री के तौर पर भी शुमार है। बोल्ड अभिनेत्री कही जाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान का इस बार अपना 68वां जन्मदिन(zeenat aman birthday) मनाने जा रही हैं। जीनत का जन्म 19 नवम्बर 1951 को मुंबई में हुआ था। जीनत ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। लेकिन वह कभी हार नहीं मानी हमेशा परेशानियों का डट के सामना किया।

बचपन में उठ गया था पिता का साया

जीनत अमान(zeenat aman) जब 13 साल की थी तो उनके पिता इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। जिसके बाद उनकी मां उन्हें जर्मनी लेकर चली गईं लेकिन लगभग पांच वर्ष तक जर्मनी में रहने के बाद महज 18 साल की जीनत मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद जीनत ने अपना ग्ररेजुएसन यहीं से किया इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने अमेरीका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में चली गयी। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने फेमिना मैगजीन में बतौर पत्रकार काम करना शुरू कर दिया लेकिन ये काम उनके मन का होने कि वजह से इसे छोड़ वह मॉडलिंग करने लगी।

फिल्म हलचल से जीनत ने शुरू किया फिल्मी करियर

जीनत के पिता बॉलीबुड फिल्मों में बतौर लेखक काम करते थे। उन्होंने मुगलेआजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था। जिसके चलते लोग जीनत को जानते थे और उन्हें फिल्मों में काम मिल गया। साल 1971 में ओ.पी.रल्हन की फिल्म हलचल से जीनत ने फिल्मी करियर की । इसके बाद उनके सफलता की गाड़ी ने रेस पकड़ ली। उन्हें बहुत सी फिल्मों में काम मिलने लगे। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' (zeenat aman satyam shivam sundaram)में जीनत ने बोल्ड सीन देकर पूरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली । । इस फिल्म में उन्होंने रूपा नाम का किरदार निभाया था। जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन, कुर्बानी, लावारिस और दोस्ताना जैसी कामयाब फिल्में की हैं।

'इंसाफ का तराजू' में दिया था खतरनाक रेप सीन

लेकिन फिल्म 'इंसाफ का तराजू' (zeenat aman insaaf ka tarazu)में उनके लिए सबसे बड़ी फिल्म बन गई । इस फिल्म में जीनत के साथ रेप सीन शूट करना था। जिसे राज बब्बर ने किया था। जीनत उस समय की सबसे मशहूर अदाकारा थी और राज बिल्कुल नए नवेले हीरो।इसलिए वह इस सीन की शूटिंग के दौरान नर्वस हो गए थे।जीनत भी राज को देखकर समझ गई थी कि वो इस सीन में कम्फर्टेबल नहीं हैं। जिसके बाद जीनत ने उनके साथ रेप सीन की रिहर्सल की। इस रेप सीन में राज ने जीनत के साथ काफी ज्यादा जबरदस्ती की और हाथापाई भी की लेकिन जीनत ने इसके लिए उफ़ तक नहीं कहा। इस फिल्म में रेप सीन में जीनत को चोट भी लग गई थी। लेकिन वह सीन शूट होने तक बिल्कुल शांत रही। बाद ये फिल्म सुपरहिट भी हुई और जीनत के साथ-साथ राज बब्बर के भी अभिनय को भी खूब सराहा गया था।

Published on:
18 Nov 2019 08:02 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय