बॉलीवुड

जब मनोज कुमार की सच्चाई सामने आने पर टूट कर रोने लगे लीजेंड राज कुमार

मनोज कुमार और लेजेंड राज कपूर दोनों के संबंध बेहद खास हुआ करते थे। लेकिन एक बार दोनों के बीच एक गलतफहमी हो गई थी। जिसका सच सामने आने के बाद राज कपूर रोने लगे थे।
2 min read
When Raj Kapoor started crying after truth came out of Manoj Kumar
Manoj Kumar and Raj Kapoor

नई दिल्ली: दिग्गज अदाकार मनोज कुमार और लेजेंड राज कपूर (Manoj Kumar and Raj Kapoor) दोनों के संबंध बेहद खास हुआ करते थे। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। जिसमें मनोज कुमार की सच्चाई सामने आने के बाद लेजेंड राज कुमार रोने लगे थे। आइये जानते हैं इस बारे में।

राज कपूर के फैन हुए मनोज कुमार

दरअसल मनोज कुमार ने सबसे पहले अपनी जिंदगी में राज कपूर को तब देखा था, जब वो बहुत छोटे थे और दिल्ली के एक थिएटर में ‘श्री 420’ देखने गए थे। उस शो के दौरान कुछ गुंडो ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया था। इस हंगामे को देखकर राज कपूर ने मंच पर छलांग लगा दी थी। उनकी ये दिलेरी देख कर मनोज कुमार उनसे प्रभावित हो गए थे और घर आकर अपनी दादी अम्मा उनकी तारीफ में उन्हें ‘कर्मयोगी कहने लगे।

‘मेरा नाम जोकर’ काम ऑफर किया

इसके बाद 1970 आते-आते मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में एक्टर बन गए और खुद राजकुमार ने उन्हें फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में काम ऑफर किया। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था, लेकिन उन्होंने तुरंत इस रोल के लिए राज कपूर से हां कर दी थी। क्योंकि वो हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे।

लेकिन एक बार मनोज कुमार को लेकर राज कपूर ऐसे लगने लगा था कि वो उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। दरअसल एक बार राज कपूर ने मनोज कुमार को फोन किया था, पर किसी और ने फोन उठाया और कह दिया कि ये रॉन्ग नंबर है। राज कपूर को ये बात बहुत बुरी लगी थी और उन्होंने मनोज को लेकर एक गलत बात अपने मन में बना लीं। जबकि सच्चाई ये थी कि मनोज कुमार उस वक्त मुंबई से बाहर शूटिंग में व्यस्त थे और उन्हें राज कपूर का कोई मैसेज मिला ही नहीं था।

बेरुखी से पेश आए राज कपूर

इस पूरे किस्से का खुलासा खुद मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब हमारी मुलाकात हुई तो, मैने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वो बहुत नाराज थे और मुझसे बहुत बेरुखी से पेश आए। मैने उनसे इस बात का कारण पूछा। इसके बाद मैंने उन्हें उस दिन का सच बताया और कहा था वो ऐसी हरकत कर ही नहीं सकते कि राज कपूर को इग्नोर कर सकें।

इसके बाद मनोज कुमार ने उन्हें ‘कर्मयोगी’ वाली घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वो लेजेंड राज कपूर के फैन बन गए थे। ये सुनकर राज कपूर इमोशल हो गए और मनोज कुमार का हाथ पकड़ लिया और रोने लगे थे।

Updated on:
02 Dec 2021 06:06 pm
Published on:
01 Dec 2021 04:51 pm
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड