बॉलीवुड

RISHI KAPOOR : जब अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद के घर मिलने पहुंचे ऋषि कपूर, फिर क्या हुआ?

ऋषि कपूर ने अपनी पुस्तक ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ (Khullam Khulla: Rishi Kapoor Uncensored) में इसका जिक्र किया है -ऋषि ने एक फिल्म में दाऊद का किरदार भी निभाया है (Rishi has also played Dawood in a film)
2 min read
May 01, 2020
RISHI KAPOOR : जब अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद के घर मिलने पहुंचे ऋषि कपूर, फिर क्या हुआ?
ऋषि ने एक फिल्म में दाऊद का किरदार निभाया

जयपुर.

पहले इरफान और फिर ऋषि कपूर की मौत के बाद बॉलिवुड शोक में डूबा है। इस बीच बेबाकी से बोलने वाले ऋषि कपूर के जीवन से जुड़े तमाम अनछुए पहलू सामने आ रहे हैं। बात 1988 की है, जब ऋषि कपूर अपने कॅरियर की बुलंदियों पर थे। तब दुबई में ऋषि कपूर को अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपने घर बुलाया था। ऋषि कपूर ने अपनी पुस्तक ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में इसका जिक्र किया है। दाऊद तब भी कुख्यात था, लेकिन मुंबई बम ब्लास्ट के बाद उसका खल चरित्र सामने आया था। उन दिनों ऋषि कपूर एक म्यूजिकल इवेंट के लिए दुबई गए थे। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दाऊद के एक खास गुर्गे ने ऋषि कपूर से कहा कि दाऊद भाई आपसे बात करेंगे। इसके बाद उन्हें एक रोल्स रॉइस कार में दाऊद के आलीशान बंगले में ले जाया गया। वहां ऋषि की पहली बाद दाऊद से मुलाकात हुई। अपने घर में डॉन ने ऋषि कपूर का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने करीब 4 घंटे दाऊद के बंगले में बिताए इस दौरान दाऊद ने उन्हें अपने कई पुराने किस्से बताए। दाऊद के साथ कई कप चाय पीने के बाद ऋषि कपूर वापस अपने होटल चले आए। उसी साल जून में उनके पिता यानी राजकपूर का निधन हो गया। राजकपूर के निधन पर दाऊद ने खास गुर्गे को श्रद्धांजलि देने उनके घर भेजा।

ऋषि कपूर की दाऊद से दूसरी मुलाकात दुबई में एक शोरूम में हुई। इस दौरान नीतू कपूर भी उनके साथ थी। इसके बाद ऋषि की दाऊद से फिर कभी मुलाकात नहीं हुई। ऋषि ने इसके बाद एक 2013 में एक फिल्म में दाऊद का किरदार भी निभाया है।

Updated on:
01 May 2020 11:58 pm
Published on:
01 May 2020 11:54 pm