बॉलीवुड

जब अपने Controversial बयानों के चलते फंस गए थे ये Stars, लोगों ने कर दिया था बुरा हाल

बॉलीवुड, कॉन्ट्रोवर्सी और फिल्म स्टार्स का हमेशा से ही बहुत गहरा रिश्ता रहा है। दशकों से स्टार्स और उनके चर्चित किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। बात चाहे कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट की ही क्यों न हो मनोरंजन जगत ऐसे तमाम किस्से औऱ कहानियों से भरा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2021, 3:26 PM IST
bollywood
bollywood

बॉलीवुड, कॉन्ट्रोवर्सी और फिल्म स्टार्स का हमेशा से ही बहुत गहरा रिश्ता रहा है। दशकों से स्टार्स और उनके चर्चित किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। बात चाहे कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट की ही क्यों न हो मनोरंजन जगत ऐसे तमाम किस्से औऱ कहानियों से भरा हुआ है। आज हम ऐसे ही किस्से आपसे शेयर करने जा रहे हैं जहां फिल्मी सितारों ने अपने विवादित बयानों के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं।


अपने स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरने वाले स्टार्स की लिस्ट काफी लंबी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, शाहिद कपूर और महेश भट्ट जैसे दिग्गज लोगों का नाम शामिल है। चलिए शुरू करते हैं-


1- महेश भट्ट
अपने बोल्ड स्टेटमेंट से सबको हैरान करने वाले महेश भट्ट का कॉन्ट्रोवर्सी से काफी पुराना नाता है। बॉलीवुड में उनके कई किस्से मशहूर हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं उस स्टेटमेंट की जिसमें उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी करने की बात कह डाली थी। दरअसल महेश भट्ट ने कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इससे पहले भी महेश भट्ट पूजा को लेकर विवाद में आ चुके हैं, जब उन्होंने एक फिल्म मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ लिप टू लिप किस किया था।


2- सलमान खान
इंडस्ट्री के दबंग खान ने एक बार ऐशवर्या राय और त्रृतिक रोशन की फिल्म गुजारिश को लेकर चौंकाने वाली बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अरे कोई कुत्ता भी देखने नहीं गया।
यही नहीं फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि शूटिंग की थकान किसी रेप विक्टिम जैसी थी। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।


3- दीपिका पादुकोण
दीपिका और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को डेट किया है। इसको लेकर दोनों ही कई बार खुलकर बात करते दिखाई दिए हैं। इसी क्रम में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दीपिका ने कहा था कि रणबीर कपूर को कॉन्डम का पैकेट गिफ्ट करेंगी क्योंकि वह इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जिसकी बाद में काफी चर्चा हुई थी।


4- शाहिद कपूर
शाहिद और करीना की लव स्टोरी सबको ही पता है। काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उसके बाद से दोनों ही एक-दूसरे के सामने आने से बचते दिखाई दिए। वहीं एक बार शाहिद से करीना के साथ काम के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा किअगर मेरे डायरेक्टर मुझे गाय या भैंस के साथ भी काम करने को कहेंगे, तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। इस स्टेटमेंट की भी काफी चर्चा हुई थी।


5- आमिर खान
एक बार आमिर खान ने ऐसी बात कह दी थी जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे। आमिर ने कहा था कि शाहरूख मेरे तलवे चाट रहा है औऱ मैं हमेशा उसे बिस्किट खिलाता हूं। इससे ज्यादा मैं और क्या चाहूंगा। हालांकि बाद में आमिर ने सफाई में कहा कि शाहरुख उनके कुत्ते का नाम है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन