बॉलीवुड

जब कैटरीना कैफ ने ‘सुपर डांसर’ प्रतियोगी को दिया शादी ​का ऑफर, सलमान ने एक्ट्रेस की उम्र का बनाया मजाक

अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के लिए 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में गए थे। इस दौरान कैटरीना ने 5 साल के आकाश नाम के प्रतियोगी से शादी करने की बात कही। इस बातचीत में सलमान ने कैटरीना की उम्र का मजाक बनाया। एक्ट्रेस ने इस पर सलमान को गुस्से देखा।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 5:10 PM IST
salman_khan_and_katrina_kaif.png

मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। अक्सर सलमान खान एक्ट्रेस पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वाकया तब हुुआ, जब दोनों 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को प्रमोट करने पहुंचे। उस दौरान शिल्पा शेट्टी इस शो को जज कर रहीं थीं।

'मुझसे शादी करोगे?'
2017 में प्रसारित हुए 'सुपर डांसर चैप्टर 2' के एक एपिसोड में सलमान और कैटरीना जजेज के साथ बैठे। आकाश मित्रा की परफार्मेंस से कैटरीना कॉफी प्रभावित हुईं। इस 5 साल के प्रतियोगी को कैटरीना ने पूछा,'क्या आप मुझसे शादी करोगे?' आकाश ने मना कर दिया। इसी बीच सलमान बोले,'तुम करोड़ों की डील को मना कर रहे हो!'

कैटरीना ने गुस्से से देखा सलमान को
कैटरीना ने एक बार फिर आकाश से पूछा,'आप मुझसे शादी करोगे?' इस बार फिर आकाश ने मना करते हुए कहा,'मैं आपकी उम्र का नहीं हूं।' बीच में होस्ट जय भानुशाली बोले,'तुमने करोड़ों का प्रस्ताव जाने दिया!' इस पर कैटरीना को हंसी आ गई और बोलीं,'नहीं, नहीं ये सही जवाब है।' सलमान ने बीच में टोकते हुए आकाश से कहा,'तुमको भविष्य देखना चाहिए और अहसास होना चाहिए कि तुम हमेशा 5 साल के नहीं रहोगे। तुमने मुझसे ज्यादा भविष्य को देख लिया। जब तुम इस उम्र तक पहुंचोगे, तब कैटरीना मैम...!' ऐसा कहते हुए सलमान रूक गए। कैटरीना ने उन्हें गुस्से से देखा। फिर सलमान बोले,' कैटरीना मैम ऐसी की ऐसी ही रहेंगी।' कैटरीना ने इस पर कहा,'हां, सलमान!' दोनों की बात के बीच शिल्पा बोलीं,'ज्यादा मत बोलो, सलमान, आगे भी जाना है।' गौरतलब है कि इस शो में आकाश को ऐसे ही जबरदस्त जवाब देने और मासूम अंदाज से बड़ी बातें कह जाने के लिए पॉपुलैरिटी मिली थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान और कैटरीना ने 'टाइगर 3' की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शूटिंग अब मुंबई के एक स्टूडियो में होगी, जहां शाहरुख खान भी अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि सबसे पहले 2012 में 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। इसके बाद 2017 में इसका दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। अब तीसरा पार्ट आने वाला है। इससे पहले के दोनों पार्ट सफल रहे।

Published on: