बॉलीवुड

जब रवीना टंडन के लिए इस अभिनेता ने अक्षय कुमार से किया था झगड़ा, दोनों के बीच आज भी हैं दुश्मनी

रवीना टंडन को रोता देख सनी देओल आग बबूला हो गए थे और उनके पीछे सनी ने मिस्टर खिलाड़ी कुमार से लड़ाई मोल ले ली थी

3 min read

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon)ने साल 1991 में ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवीना की रील लाइफ जितनी हिट थी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दभरी। कभी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से अजय देवगन (Ajay Devagan) के लिए तो कभी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा था। जिस तरह रवीना टंडन और मिस्टर खिलाड़ी का जुड़ा शायद ही ऐसा कोई दूसरा कपल पॉपुलर हुआ होगा।

इनकी लव लाइफ के किस्से बहुत ही मशहूर थे। लेकिन कुछ किस्से ऐसे भी थे जो बहुत कम लोगों को पता होगें। रवीना टंडन के चहने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। यहां तक की कोई उऩ्हें परेशान भी नहीं देख सकता था। इसी क्रम में एक बार रवीना को रोता हुआ देखकर सनि देओल ने अक्षय कुमार से लड़ाई की थी। क्या था पूरा माजरा...

दरअसल, फिल्म 'जिद्दी' की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन (Raveena Tandon) काफी परेशान और रोती रहती थीं। रवीना टंडन (Raveena) की यह हालत देखने के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने उनसे सवाल किया कि आखिर कारण क्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना टंडन ने अपने परेशान होने का कारण अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बताया था। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि जिद्दी की शूटिंग से पहले रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन किसी कारण से उनका ब्रेकअप हो गया। फिर अक्षय कुमार का नाम भी दूसरी एक्ट्रेस के साथ जुड़ने लगा जिससे रवीना परेशान हो गईं।

बता दें, रवीना टंडन (Raveena tandon)की ऐसी हालत देखने के बाद सनी देओल परेशान तो हुए ही साथ ही नाराज हो गए और उन्होंने खुद अक्षय कुमार से जाकर बात करने की ठान ली। और जाकर बात भी की शायद यही वजह बनी अक्षय और सनी देओल के बीच दूरीयां आने की। वहीं सनी देओल और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) में लंबे समय तक कोई बातचीत नहीं हुई। अक्षय कुमार और सनी देओल में कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि इसे कम करने के लिए ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने पहला कदम बढ़ाया। ट्विंकल (Twinkle Khanna) ने अपनी और अक्षय की शादी में सनी देओल को इनवाइट किया और फिर दोनों एक्टर्स में दोस्ती कराई।

बता दें रवीना से नजदीकी के कारण ही डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल से दूरी बना ली थी। सनी देओल और अक्षय कुमार ने आज तक सिर्फ एक फिल्म ही साथ में की है। फिल्म का नाम जानी दुश्मन था। फिल्म फ्लॉप रही थी। बात अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे, रामतेसु, रक्षा बंधन, पृथ्वीराज है। वहीं, सनी देओल के साथ किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। रवीना लंबे समय बाद केजीएफ 2 में नजर आएंगी।

Published on:
09 Jan 2022 01:43 pm
Also Read
View All