
दिलीप कुमार से लेकर गोविंदा, सलमान खान जैसे एक्टर्स की डबल रोल वाली फिल्मों को पापा ने कई बार दिखाया और कहा कि इन फिल्मों में इन एक्टर्स ने अच्छा काम किया था। एक-एक सीन को बैठकर समझाते थे और कहते थे कि यह सीन तब दिलीप कुमार ने बेस्ट किया था और गोविंदा ने इस फिल्म में अपना बेस्ट दिया था। एेसी रिसर्च के बाद ही ‘जुड़वा 2’ की शुरुआत हुई। यह कहना है, एक्टर वरुण धवन का। अपमिंग फिल्म ‘जुड़वा 2’ के प्रमोशन के लिए जयपुर आए वरुण के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गुरुवार को पत्रिका मुख्यालय केसरगढ़ में विजिट की। इस दौरान पत्रिका से बात करते हुए वरुण ने कहा कि यह फिल्म आज के यंगस्टर्स के लिए बनाई गई, क्योंकि यंगस्टर्स ने सलमान की फिल्म ‘जुड़वा’ को सिनेमाघरों में न देखकर टीवी या लैबटॉप पर देखी है। हमने जुड़वा को reboot करके तैयार किया है, इसे पुरानी फिल्म के नजरिए से देखना सही नहीं होगा। हमने कुछ आईकॉनिक सीन और दो गाने फिल्म में रिपीट किए हैं, जो पापा डेविड धवन की ख्वाहिश थी।
भाई बोला, सलमान भाई...
वरु ण ने कहा कि जब ‘जुड़वा’ रिलीज हो रही थी, तब मैं भी सिनेमाघर गया था और सलमान खान को देखकर सलमान अंकल नाम से पुकारा था। उस समय वे मेरे पास आए और बोले अंकल क्यूं बोलता है, सलमान भाई बोल सलमान भाई। यह मेरी पहली कन्वर्सेशन थी, जो मुझे आज भी याद है। वैसे सलमान का मेरे जीवन में अहम रोल है, उनका थ स का साइन मुझे आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। हमारी फिल्म सलमान के बिना अधूरी थी, इसलिए उनका कैमियो रखा गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आने वाला है।
सात साल पहले हो चुकी है कमर्शियल में एंट्री
तापसी पन्नू ने कहा कि बॉलीवुड में आने के बाद एक-एक बाद सब्जेक्टिव और हार्डकौर परफॉर्मेंस वाली फिल्में मिली। अब लोग मुझे डांस करते और कमर्शियल अंदाज में देख रहे हैं, तो थोड़ा चकित हो रहे है। वैसे मैंने कमर्शियल एंट्री साउथ में सात साल पहले की थी और वो उस समय की हिट फिल्म थी। बॉलीवुड में मुझे एक के बाद एक सीरियस रोल मिलते गए और लोगों के चैलेंज को जीतकर आगे बढ़ती गई। अब फुल कमर्शियल अंदाज में नजर आने वाली हूं और इसके लिए भी बहुत मेहनत की है। जब ‘ऊंची है बिल्डिंग’ का पहला सीन शूट हुआ और मुझे परफेक्ट डांस करते दे ा साजिद नाडियावाला ने कहा कि तुम तो फुल कमर्शियल मटरियल हो, इस पर डेविड ने कहा कि साजिद साउथ की फिल्में देखो।
‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ चैलेंजिंग
तापसी ने कहा कि मेरे जीवन में ‘बेबी’, ‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों ने खासी पहचान दिलाई है, यहां तक लोगों ने बतौर एक्ट्रेस नोटिस भी किया है। ये फिल्में आसान नहीं थी, डायरेक्टर्स की उम्मीदों पर खरा उतरना बड़ा चैलेंज था। एक एेसा समय आया था, जब साउथ में एक जैसी ही फिल्में ऑफर होने लगीं और वहां से ब्रेक ले लिया। अब बॉलीवुड में भी कमर्शियल अंदाज में लोगों की बीच लगातार आगे नजर आने वाली हूं। वैसे हाल ही एक बड़े बजट की साउथ की फिल्म भी साइन की है।