बॉलीवुड

कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा? जिन्होंने जीता ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का खिताब

Miss Universe India 2024 Rhea Singha: 19 साल की रिया सिंघा ने देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है।
less than 1 minute read
• •
Sep 23, 2024
Rhea Singha
रिया सिंघा

Miss Universe India 2024 Rhea Singha: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का क्राउन रिया सिंघा ने जीता है, जिससे उन्होंने भारत का नाम रोशन कर दिया है। रिया सिंघा को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ताज पहनाया। इस जीत के बाद अब रिया सिंघा मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। यह वाकई गर्व की बात है क्योंकि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए 51 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था। इन सभी को रिया सिंघा ने पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया है।

कौन हैं रिया सिंघा?

रिया सिंघा 19 साल की एक मॉडल हैं, जो गुजरात की रहने वाली हैं। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए रिया सिंघा का प्रतियोगी नंबर 36 था। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला ने उन्हें बधाई दी और क्राउन पहनाया। बता दें कि उर्वशी रौतेला साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं। अब वह इस इवेंट में बतौर जज पहुंची थीं।

मैं इस क्राउन के लायक हूं- रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का आयोजन राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इसमें खिताब जीतने के बाद रिया ने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस क्राउन के लायक समझती हूं। मैं पिछले विनर्स से बहुत प्रेरित हूं।"

Updated on:
23 Sept 2024 11:14 am
Published on:
23 Sept 2024 11:14 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा