बॉलीवुड

कौन हैं ‘फाइटर’ का खुंखार विलेन? एक्टिंग में दीपिका-ऋतिक को भी दे गया टक्कर

Film Fighter Villian: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं फिल्म का एक किरदार इस समय काफी पॉपुलर हो रहा है। जिसके बारे में लोग जानने में काफी क्यूरियस हैं।
less than 1 minute read
• •
Jan 27, 2024
fighter_antagonist_rishabh_sawhney.jpg

Film Fighter Villian: 2023 की शाहरुख खान-स्टारर ब्लॉकबस्टर 'पठान' में खलनायक जिम के रूप में जॉन अब्राहम की खतरनाक भूमिका के बाद, अब सभी की निगाहें ऋषभ साहनी पर हैं, जो की फिल्म में खलनायक हैं साथ ही 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर देते नजर आए हैं। संयोग से, इन दोनों फिल्मों का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने ही किया है।

यहां से हुई करियर की शुरुआत
फाइटर में खलनायक बने एक्टर ऋषभ साहनी, रितिक रोशन के किरदार शमशेर पठानिया उर्फ पैटी के साथ आमना-सामना करते नजर आए हैं। जिसके बाद से फैंस ऋषभ के बारे में जानने के लिए काफी एक्ससाइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ साहनी ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी की शुरुआत एक मॉडल के रूप में शुरू की और उन्होंने शांतनु और निखिल सहित कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। वहीं ऋषभ साहनी ने 'फाइटर' के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। उन्होंने 2021 में निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज़ द एम्पायर से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई। इस शो में डिनो मोरिया, कुणाल कपूर और दृष्टि धामी मुख्य भूमिका में थे। साथ ही एक्टर को IMDb से 'कौन बंगी शिखरवाटी' और 'बेस्टसेलर' जैसे शो के लिए कास्टिंग एसोसिएट के रूप में भी श्रेय दिया गया है।

सोशल मीडिया पर इतने हैं फॉलोवर
बात की जाए ऋषभ साहनी के सोशल मीडिया अकाउंट की तो एक्टर काफी पॉपुलर हैं। एक्टर ज्यादातर अपने फोटोशूट और बॉडी बिल्डिंग फोटोज शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर ऋषभ के 16.1K फॉलोअर्स हैं। उनकी फॉलोवर लिस्ट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। वहीं फिल्म रिलीज की बाद से ऋषभ साहनी की लगातर फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है।


यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने छोड़ी एक्टिंग, इस फील्ड में बनाएंगी नया करियर


Published on:
27 Jan 2024 10:42 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो