बॉलीवुड

सानिया मिर्जा, कंगना, श्रद्धा, ऐश्वर्या के बॉलीवुड में बेस्ट फ्रैंड कौन? देखें वीडियो

कुछ सेलेब्रिटीज duos ऐसे हैं, जो  एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं और बनते हैं बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर...
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 3:03 PM IST
bff
bff

बी टाउन में एक्टर्स के बीच कॉम्पीटिशन, तो एक्ट्रेसेज के बीच कैट फाइट्स कोई नई बात नहीं है। लेकिन कुछ सेलेब्रिटीज duos ऐसे हैं, जो इन सबकी परवाह किए बिना एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं और बनते हैं बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर (BFF)। 5 ऐसे ही BFFs के बारे में बता रहे हैं, जिनकी दोस्ती के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा...


सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा
ये दोनों एक गलतफहमी की वजह से फ्रेंड बनीं। दरअसल सानिया से उनकी बायोपिक के बारे में पूछा गया कि किसे वो अपना रोल प्ले करते हुए देखना पसंद करेंगी। तब सानिया ने कहा कि दीपिका तो बिजी रहती हैं और परिणीति फ्री हैं, तो ऐसे में वे रोल कर सकती हैं। लेकिन जब सानिया का ये इंटरव्यू आया और सानिया को लगा कि वे ये बोलते हुए रूड लग रही हैं, तो सानिया ने परिणीति को फोन करके माफी मांग ली। इस माफी का ही नतीजा था कि ये दोनों तब से बेस्ट फ्रेंड बन गईं।

श्रद्धा कपूर और वरुन धवन
ये दोनों स्टार्स बचपन के दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती सालों से चली आ रही है। बचपन में वरुण पर श्रद्धा का क्रश भी था... ये बात खुद श्रद्धा ने कही थी। हालांकि, दोनों फिलहाल बहुत अच्छे दोस्त हैं और बचपन में वरुण ने श्रद्धा को चिरकुट निकनेम भी दिया था।

कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा
कंगना के बॉलीवुड में ज्यादा फ्रेंड्स नहीं हैं, लेकिन प्रियंका exception है। ये दोनों फिल्म फैशन के सेट्स पर पहली बार मिली थीं और तभी से ये दोनों काफी अच्छी फ्रेंड हैं। वैसे तो कंगना पार्टीज में नहीं जातीं, लेकिन जिस पार्टी में प्रियंका होती हैं, उस पार्टी में जरूर जाती हैं। प्रियंका को भी कंगना की दोस्ती अच्छी लगती है। प्रियंका अपनी पर्सनल बातें भी कंगना से शेयर करती हैं।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी
बहुत कम ऐसे दोस्त मिलेंगे, जो बिजनेस पार्टनरशिप का प्रेशर झेल पाते हैं। उन्हीं में से ये दो हैं, जो मिसाल हैं बॉलीवुड के लि...। जी हां, हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की। ये दोनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ व अच्छे और बुरे समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रिटी जिंटा
इन दोनों में काफी लंबे समय से दोस्ती है। समय-समय पर ऐश के प्रति प्रीति अपने प्यार का इजहार करती रही हैं। ऐश ने भी जब अपनी शादी में बी टाउन से कुछ ही महमानों को बुलाया था, उनमें से एक प्रीति जिंटा भी थीं। हाल ही ऐ दिल है मुश्किल में ऐश के सुपर ग्लैम लुक पर प्रीति ने ऐश पर गर्ल क्रश होने की बात कही थी।

नेहा धूपिया और दीया मिर्जा
ये दोनों ब्यूटी क्वीन्स रैंप शेयर करने के साथ ही कई चैरेटीज को भी साथ में चलाती हैं। ये दोनों कई समाजिक मुद्दों पर भी साथ काम कर चुकी हैं। इनकी दोस्ती भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के लिए एक मिसाल है, जो ये सोचती हैं कि इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं...। बेशक, बॉलीवुड में स्वार्थ हावी है, लेकिन पूरी तरह से नहीं...। इन सितारों की दोस्ती एक उदाहरण है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल