बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय का परिवार सलमान खान को नही करता था पसंद, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

बॉलीवुडके दंबग सलमान खान के साथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के चर्चा काफी लंबे समय तक रहे हैं। लेकिन सलमान के हिंसक व्यवहार के चलते उनका ब्रेकअप हुआ। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऐश के परिवार वाले उन्हें इसलिए पसंद नहीं करते थे कि उनको एक्टर के पुराने अफेयर की जानकारी थी।

3 min read
Aug 24, 2021
Aishwaraya Rai's parents didn't like Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय तक रहे है। एक जमाने में यह जोड़ी जितनी अच्छी स्क्रीन में लगती थी उतनी ही रियल लाइफ में इनके बीच गहरा रिश्ता बन चुका था। दोनों ने एक एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया, लेकिन बाद में इनके बीच ऐसी दूरियां बनी कि एक दूसरे के शक्ल तक देखने नही चाहते थे। इतना ही नही ऐश्वर्या ने सलमान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप तक लगाए थे। दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनका ये रिलेशन शादी तक नहीं पहुंच पाया। एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के पैरेंट्स उनको पसंद नहीं करते थे। जानिए क्या थी वजह..

सलमान की पुराना अफेयर था ऐश के पैरेंट्स की नापसंदगी की वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब दोनों के ही फैमिलीज को इस बात की जानकारी थी। बताया जाता है कि सलमान-ऐश्वर्या एक-दूसरे के परिवारों से मिल चुके थे। हालांकि ऐश्वर्या के पैरेंट्स सलमान को पसंद नहीं करते थे।। एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि ऐश्वर्या के माता-पिता बहुत अच्छे हैं। परिवार की सोच एक्टर के परिवार की तरह ही है। बकौल सलमान, ऐश्वर्या के माता-पिता को एक्टर के पुराने अफेयर की जानकारी थी। इसलिए एक्ट्रेस के पैरेंट्स सलमान को उनकी बेटी के लिए पसंद नहीं करते थे।

सलमान बोले-ऐश के पिता ने जो किया, वह सही
सलमान ने आगे बताया था कि ऐश्वर्या के पैरेंट्स का उनको पसंद नहीं करना, पैरेंट्स की नहीं, खुद एक्टर की गलती थी। सलमान ने कहा कि ऐश्वर्या के माता-पिता ने कभी उनके एक्ट्रेस से मिलने पर रोक नहीं लगाई। सलमान ने इस बात का अफसोस जताया कि ऐश के पैरेंट्स की ओर से कोई रोक-टोक नहीं होने के बावजूद उन्होंने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। सलमान ने कहा था कि ऐश्वर्या को उनके प्रति मेरा व्यवहार पसंद नहीं आया, जैसे मैं अपने पिता के साथ गलत व्यवहार करने वाले को बर्दाश्त नहीं करूंगा। उनके पापा ने जो भी किया, वह सही किया। मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।'

सलमान के पिता ने दिया था बेटे के रिलेशन पर रिएक्शन
दूसरी तरफ, सलमान के पिता को जब सिनेब्लिज मैगजीन ने एक इंटरव्यू में उनके बेटे और ऐश्वर्या के अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा,'दोनों को अकेला छोड़ दें, वे अब बच्चे नहीं हैं, बड़े हो चुके हैं। अगर उनके रिश्ते में मजबूती होगी, तो दुनिया में उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं है। अगर आप उन्हें मार देंगे, तो वे अमर प्रेमी हो जाएंगे।' जब सलीम खान से सलमान के ऐश्वर्या के साथ हिंसक व्यवहार पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था, 'ऐश्वर्या किसी मजबूरी के चलते सलमान के साथ नहीं है। वह उनके साथ समय बिताती है क्योंकि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्या ऐसे शख्स को कोसा जाना चाहिए?'

गौरतलब है कि सलमान और ऐश्वर्या के रिलेशन के टूटने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों के एक बेटी आराध्या है। सलमान खान ने अब तक विवाह नहीं रचाया है।

Updated on:
27 Sept 2021 04:11 pm
Published on:
24 Aug 2021 08:00 pm
Also Read
View All