बॉलीवुड

सुपरहीरों बने Zero..जानिए क्या है राज

फिल्म इस साल 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रीलीज हो रही है।
2 min read
• •
Jan 02, 2018
sharukh khan new movie zero
sharukh khan new movie zero

नए साल के पहले ही दिन शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक लांच करके साल के शुरुवात की सारी सुर्खियां बटोर ली। शाहरुख ने 31 दिसंबर को निर्देशक अानंद एल रॉय से एक ट्विटर बातचीत से ये तय किया कि फिल्म के नाम की घोषणा 1 जनवरी को शाम 5 बजे कर दिया जायेगा और फर्स्ट लुक भी जारी किया जायेगा। फिल्म के टीजर के साथ ही फिल्म के नाम से भी सस्पेंस खत्म हो गया है। फिल्म का नाम है जीरों। लेकिन इसी के साथ शाहरुख के फैन्स ये सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इस सुपरस्टार की फिल्म का नाम 'जीरो' क्यों है।

इस राज से पर्दा हटाया फिल्म के निर्देशक 'आनंद एल रॉय' ने। आनंद ने बताया कि- हम ‘जीरो’ का जश्न मनाना चाहते थे। हम लोगों के अंदर जो अधूरा है,उसको सेलिब्रेट करना चाहते थे। लोगों के पूरा होने में कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अधूरेपन में एक खूबसूरती है। हम सब इंसान हैं और हम में जीरो है।’ फिल्म से जुड़ी और बातचीत में आनंद ने बताया कि-अभी फिल्म आधी ही कम्पलीट हुई है। शाहरुख फिल्म में बौने के किरदार में हैं। शाहरुख अपने फैन्स को ये लुक शेयर करना चाहते थे। दर्शक सुपरस्टार के प्रति एक ईमेज सेट करके रखते हैं। जो कि इस फिल्म में कहीं नहीं है।

गौरतलब है कि फिल्म का टीजर लांच होने के साथ ही वायरल भी हो गया है, कुछ ही घंटों में इस टीजर को तकरीबन 8 लाख लोगों ने देख लिया। फिल्म का नाम भी सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड भी करने लगा। बता दें इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में हैं। इससे पहले ये तिगड़ी 'जब तक है जान' फिल्म में नजर आई थी,जो सुपर हिट थी। देखना दिलचस्प होगा कि क्रिसमस के मौके पर रीलीज हो रही इस फिल्म की कैसी प्रतिकिया मिलती है।

Updated on:
02 Jan 2018 08:23 pm
Published on:
02 Jan 2018 12:38 pm
Also Read
View All