बॉलीवुड

सलमान की फिल्म ‘राधे’ में रणदीप हुड्डा की एंट्री, निभाएंगे ऐसा किरदार

कहा जा रहा है कि रणदीप इसी साल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। शुक्रवार को लोनावला में सलमान के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट ...

2 min read
Nov 01, 2019
Randeep Hooda Salman Khan

एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही सलमान खान के दुश्मन बनने जा रहे हैं। सलमान ने हाल ही में फिल्म 'राधे' को लेकर बड़ा किया। ताजा खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में रणदीप विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उन्हें यह रोल काफी अच्छा लगा और वो इस किरदार की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। रणदीप इस फिल्म के जरिए तीसरी बार सलमान के साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों स्टार 'किक' और 'सुल्तान' में एक साथ दिखाई दे चुके हैं। सलमान इसमें पुलिसवाले के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि रणदीप इसी साल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। शुक्रवार को लोनावला में सलमान के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट लिया गया। प्रभूदेवा निर्देशित इस फिल्म को सोहेल खान और रील लाइफ प्रोड्क्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इस फिल्म 2020 में ईद पर रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप ने हाल ही इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल-2' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह प्रेमगुरु के किरदार में नजर आएंगे। इसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी नजर आएंगे। यह फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज होने जा रही है।

Published on:
01 Nov 2019 04:53 pm
Also Read
View All