cirkus: रणवीर सिंह स्टारर सर्कस मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले, निर्देशक रोहित शेट्टी ने पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और बाकी स्टारकास्ट के साथ सभी के लुक का खुलासा किया। चलिए जानते है फिल्म से जुड़ी खास जानकारी।
cirkus: एक्शन फिल्मों के लिए फेमस निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मजेदार मोशन पोस्टर शेयर करके फैंस के लिए सरप्राइज दिया। फैंस भी Ranveer Singh स्टारर फिल्म सर्कस का पोस्टर देखकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े और Jacqueline Fernandez की मजेदार के साथ मजेदार मसाला परोसा गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा के अलावा बाकी स्टारकास्ट भी काफी मजेदार है। फिल्म निर्माता ने मोशन पोस्टर को एक स्पेशल तरीके के साथ ही स्पेशल कैप्शन के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर लिखा है, ‘इससे पहले कि ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज हो, हमारे सर्कस परिवार से मिलें !!!’। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में वरुण शर्मा भी दमदार और दोहरी भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि रोहित शैट्टी की फिल्म circus 1982 में आईं फिल्म अंगूर का रीमेक है।
किसकी कहानी को बताती है फिल्म सर्कस
फिल्म सर्कस ऑपरेटर और उसके जिमनास्ट दोस्तों की कहानी को दर्शाती है जोकि एक बड़ी सर्कस कंपनी से जुड़े हैं, जो अपने जीवन के साथ 'बाजीगरी' करते दिखाई देते हैं और खत्म हो चुकी सर्कस संस्कृति को जनता के सामने वापस लाने की कोशिश करते हैं। टी सीरीज फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज के बैनर तले भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ बनी फिल्म सर्कस का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन के अलावा मुकेश तिवारी, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, बृजेंद्र काला, अनिल चरणजीत, अभिनय राज सिंह, सुलभा आर्य, राज विश्वकर्मा और गरिमा अग्रवाल शामिल हैं। इन सारे अभिनेताओं से भरी यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
अब देखने वाली बात यह होगी की इतने सारे स्टारकास्ट के साथ रोहित शैट्टी की फिल्म सर्कस, एक जोकर की तरह फैंस का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं। खैर यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही तय होगा। इस फिल्म से एक बात जरूर साफ हो जाएंगी की रोहित शैट्टी को ऐसी फिल्में आगे बनानी चाहिए या उन्हें सिर्फ एक्शन फिल्मों पर ही अपना फोकस रखना चाहिए।