बॉलीवुड

Women’s Day 2019: देश की इन सशक्त महिलाओं के जीवन पर बनी फिल्मों ने रचा इतिहास, जानें उनके संघर्ष से जीत तक का सफर

Women's Day पर इन महिलाआें की असल कहानी पढ़कर आपके अंदर भी जोश भर जाएगा।
4 min read
Mar 08, 2019
Women's Day 2019
Women's Day 2019

Happy Womens day 2019 : महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ही खास है आज यानी 8 मार्च के दिन को पूरा देश Womens Day के रूप में मनाता है। आज इस खास दिन पर हम आपको ऐसी 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन सशक्त महिलाओं के जीवन बनी हैं जिनपर पूरा देश को गर्व है। तो आइए जातने हैं उन महिलाओं और फिल्मों के बारे में...

'मणिकर्णिका'
कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म 'Manikarnika: The Queen of Jhansi' ने उन्हें एक अलह ही लेवल पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की वीरांगना यानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की सभी जमकर सराहना की है। वहीं बॉक्स आफिस पर भी 'मणिकर्णिका' ने अच्छी कमाई की है।

'दंगल'
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने न सिर्फ बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की बल्कि उन दो खिलाड़ियों और उनके पिता के संघर्ष को भी पर्दे पर बखूबी दिया। ये फिल्म गीता फोगाट और उनकी बहन बबिता फोगाट के जीवन पर बनी है। इसमें दिखाया गया है कि किसी तरह गीता ने कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। गीता ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं। साथ ही उन्होंने एशियन कैडेट चैंपियनशिप 2003,04,05 में लगातार पदक जीते। फिल्म में गीता का रोल एक्ट्रेस Fatima Sana Shaikh ने निभाया है। वहीं अमिर खान उनके पिता के रूप में नजर आए थे।

गुंजन सक्सेना पर बायोपिक (Gunjan Saxena Biopic)
फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना पर बायोपिक बन रही है। इस फिल्म जाह्नवी कपूर, गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आने वाली हैं। अपने किरदार को और समझने और परदे पर उसे जीने के लिए जाह्नवी ने गुंजन से मुलाकातें भी की हैं। दरअसल, गुंजन की असली परीक्षा कारगिल युद्ध के समय हुई। गुंजन और श्रीविद्या भारत की ओर से युद्ध में भाग लेने वाली पहली महिला पायलट थीं। उन्हें घायल भारतीय सैनिकों को राशन सप्लाई करने और सबसे अहम युद्ध क्षेत्र में पाकिस्तानी पोजिशंस पर निगाह रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ने पहली बार छोटा फाइटर एयरक्राफ्ट 'चिता' उड़ाया था। इस विमान में उनके पास इंसास राइफल और रिवॉल्वर ही हथियार के रूप में था। ये भी उस समय के लिए जब विमान दुश्मन के इलाके में क्रेश हो जाए और उन्हें अपनी सुरक्षा करनी पड़े। दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना उन पर लगातार बुलेट और मिसाइल्स से हमला कर रही थी। पाकिस्तानी सेना ने उनके एयरक्राफ्ट पर रॉकेट मिसाइल दागी। हालांकि पाक सैनिकों का निशाना चूक गया और मिसाइल पीछे की एक पहाड़ी पर जा गिरा। गुंजन सक्सेना ने फिर भी उड़ान को जारी रखा। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के घायल जवानों को सुरक्षित निकाला। बिना हथियारों के इस कारनामे को अंजाम देने के लिए गुंजन को शौर्य वीर अवॉर्ड दिया गया था।

'साइना नेहवाल'
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर भी फिल्म बन रही है। इस फिल्म में उनका किरदार एक्ट्रस श्रद्धा कपूर निभा रही हैं। साइना राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली पहली विश्व रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शटलर हैं।

'छपाक'Chapaak
Acid Attack की शिकार lakshmi agarwal पर फिल्म 'Chapaak' आने वाली है। इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में Deepika Padukone नजर आने वाली हैं। मेघना गुलजान की इस फिल्म की कहानी लक्ष्मी की हैं जिनपर 15 साल की उम्र में 32 साल के आदमी ने एक तरफा प्यार के चलते एसिड फेंक दिया था। इस कारण वह 10वीं तक ही पढ़ सकीं। लेकिन उन्हें ब्यूटी पार्लर का काम आता है। जले हुए चेहरे के कारण कहीं काम नहीं मिलता। लक्ष्मी ने बताया था कि देश में करीब 500 एसिड विक्टिम हैं, जिन्हें लोगों की दया मिल जाती है लेकिन पैसे नहीं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने क्षतिपूर्ति के 3 लाख रुपए दिलाए थे, जो सर्जरी और प्रेग्नेंसी में खर्च हो गए। आज लक्ष्मी एक NGO की डायरेक्टर हैं, जो एसिड अटैक के शिकार लोगों की मदद करता है।

'एम सी मेरी कॉम'
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी बॉक्सर एम सी मेरी कॉम किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मेरी कॉम के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है। इसमें उनके किरदार में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आ चुकही हैं। मेरी एकलौती बॉक्सर हैं जिन्होंने 2012 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती इंडियन बॉक्सर थीं जहां उन्होंने ब्रान्ज मेडल जीता था। मेरी एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली इंडियन बॉक्सर हैं। मेरी को पद्म भूषण, अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री, खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Published on:
08 Mar 2019 12:01 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय