बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें देख महिलाओं का जागेगा का आत्मविश्वास।
हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के इस खास दिन पर उन्हें आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। आज का दिन सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। एक औरत के लिए उसका आत्मसम्मान सभी चीजों से बड़ा है।समाज बदल रहा है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो महिलाओं पर अत्याचार करने और उन्हें नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन इनको सहना और चुप रहना इस बात का सबूत है कि महिलाएं कमजोर हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें महिलाओं को जागरुक किया गया है। उन्हें यह एहसास दिलाया गया है कि अपने हक के लिए हमें खुद लड़ना होगा। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनमें महिलाओं को सक्षक्त रूप में दर्शाया है।
मेहंदी
फिल्म मेहंदी एक ऐसी महिला की कहानी है जिसके ससुराल वाले उसे दहेज के चलते परेशान करते हैं, उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लीड किरदार निभाया है। लेकिन फिल्म के अंत में वो अपने ससुराल वालों को सबक सिखाती हैं और उन्हें सही रास्ते पर लाती हैं।
क्वीन
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' एक सीधी-साधी लड़की रानी की कहानी है। अपने मंगेतर से शादी करने का सपना सजाती है। लेकिन उसका मंगेतर उसे छोड़ देता है। इसके बाद टूटे दिल के साथ रानी, अपने शहर में भी कभी अकेली नहीं घूमी वो अकेली विदेश यात्रा पर निकल जाती है। वहां वो नए लोगों से मिलती है, उनके साथ रहती है तब जाकर उसे एहसास होता है कि वो कितनी बहादुर है। पूरी यात्रा में वह जिंदगी के नए पहलुओं से रूबरू होती है और अंत में जो रानी कभी सीधी हुआ करती थी वह एक कॅान्फिडेंट लड़की के तौर पर निखरकर सामने आती है।
बेगम जान
यह फिल्म बंगाली भाषा की सुपरहिट फिल्म 'राजकहिनी' का हिंदी रीमेक थी इस फिल्म में विद्या बालन एक ऐसी तवायफ की भूमिका में थीं जिसका कोठा भारत- पाकिस्तान के बंटवारे में बंटने वाला था लेकिन अंत तक उन्होंने और वहां रह रही बाकी लड़कियों ने अपने उस कोठे को बचाने के लिए लड़ाई की। ये फिल्म औरतों के आत्मसम्मान को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने किया था।
गुलाब गैंग
माधुरी दीक्षित और जूही चावला की फिल्म 'गुलाब गैंग' महिलाओं का समर्थन और उनके हक के प्रति संवेदना जगाने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अंत तक महिलाओं का साथ दिया था और उनके अंदर आत्मविश्वास जगाया था।
इंग्लिश- विंग्लिश
बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश एक आम घरेलू महिला की कहानी थी, जिसका पति और बच्चे उसकी इंग्लिश का मजाक उड़ाते थे। अंग्रेजी ना आने की वजह से उसके बच्चे उसे इग्नोर करते थे लेकिन फिर एक दिन वो इंग्लिश सीखने के लिए एक ट्यूशन ज्वाइन करती है और फिल्म के अंत में उसके बच्चे और पति उसकी इंग्लिश सुन चौंक हो जाते हैं।