बॉलीवुड

‘वंडरवुमन 3’ में इस बार दो वंडरवुमन होंगी

डिटेक्टिव कॉमिक्स (डीसी) के फैनडोम इवेंट में हाल ही 'वंडर वुमन' की डायरेक्टर पैटी जेनकिंस ने एक्ट्रेस लिंडा कार्टर के साथ बातचीत में बताया कि 'वंडर वुमन 3' पर काम शुरू हो चुका है
less than 1 minute read
Oct 18, 2021
1_1.png

डिटेक्टिव कॉमिक्स (डीसी) के फैनडोम इवेंट में हाल ही 'वंडर वुमन' की डायरेक्टर पैटी जेनकिंस ने एक्ट्रेस लिंडा कार्टर के साथ बातचीत में बताया कि 'वंडर वुमन 3' पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही फिल्म से जुड़ी बातें सामने आएंगी। डीसी फैनडोम 2021 के दौरान यह भी कन्फर्म हो गया कि 'वंडर वुमन 3' में एक नहीं बल्कि दो वंडरवुमन होंगी। निर्देशक पैटी जेनकिंस ने इशारा किया है कि क्लासिक वंडर वुमन टीवी सीरीज (1975-79) की अभिनेत्री लिंडा कार्टर भी फिल्म में सीनियर वंडर वुमन के रूप में नजर आ सकती हैं।

'वंडर वुमन 1984' के मिड क्रेडिट सीन में कार्टर
जैसा कि प्रशंसकों को याद होगा, 'वंडर वुमन 1984' के मिड क्रेडिट सीन में कार्टर (एस्टीरिया) ही गैल गैडोट को गोल्डन आर्मर देती हैं। इस सीन में ही पता चला था कि, कार्टर वास्तव में एस्टेरिया थी, जिसे एक महान योद्धा के रूप में वर्णित किया गया था। डीसी फैनडोम 2021 के दौरान दोनों की बातचीत को सुनकर अब ऐसा लगता है कि तीसरी फिल्म के लिए मंच तैयार किया जा रहा है, जिसमें शायद एक नहीं, बल्कि दो वंडर वुमन हो सकती हैं।

कार्टर ने यह कहा अपने रोल के बारे में
कार्टर ने बातचीत के दौरान चरित्र के बारे में कहा, 'यह एक कॉमिक बुक चरित्र से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका है। यह एक विचार और जीवन का सार है। वार्नर ब्रदर्स की ओर से 'वंडर वुमन 3' के बारे में बहुत कम घोषणा की गई है, जैसे कि फिल्म की रिलीज की तारीख, लेकिन जेनकिंस न केवल डीसी सीक्वल से जुड़ी हुई हैं।

Published on:
18 Oct 2021 09:12 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को ‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, बोले- ‘कुछ जादुई करते हैं’, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है