बॉलीवुड

World Cup 2023 में स्टार क्रिकेटर पत्नी अपने डांस से मचाई धूम, पति को नहीं मिला खेलना का मौका

World Cup 2023 Dhanashree Verma: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इण्डिया में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन उनकी पत्नी धनश्री वर्मा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
world_cup_2023_dhanashree_verma_will_dance_but_yuzvendra_chahal_did_not_get_a_chance_to_play_.jpg
युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री वर्मा

World Cup 2023 Dhanashree Verma: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत अगले महीने से होने वाली है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। साल 2016 में वनडे डेब्यू करने वाले चहल तब से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के प्रमुख स्पिनर हैं। इसके बाद भी चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया।


वर्ल्ड कप के इस खेल में युजवेंद्र चहल को टीम इण्डिया में जगह नहीं मिली, लेकिन उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं। बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 का एंथम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह के साथ चहल की पत्नी धनाश्री नजर आ रही हैं। गाने का नाम 'दिल जश्न बोले' है, इसमें धनाश्री रणवीर सिंह के साथ डांस कर रही हैं।






जानिए चहल ने कैसे धनाश्री को किया था प्रपोज

धनाश्री वर्मा कोरियोग्राफर और डांसर हैं। धनाश्री ने बॉलीवुड में कई गानों का कोरियोग्राफ किया है। चहल और उनकी मुलाकात डांस क्लास में ही हुई थी। एक इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने बताया था, “कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में पत्नी धनश्री वर्मा को प्रपोज किया था।”

यह भी पढ़ें: माथे पर टीका मांग में सिंदूर, 68 साल की उम्र में रेखा एक बार फिर लगी कयामत

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ने कई बार में डांस करते हुए भी वीडियो पोस्ट किया है। जिसे फैंस खूब पंसद करते हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Updated on:
21 Sept 2023 03:20 pm
Published on:
21 Sept 2023 02:52 pm